उत्क्रमित मध्य विद्यालय कास्ता में विशेष पीटीएम बैठक, छात्र एवं अभिभावक हुए सम्मानित निजाम खान। राष्ट्र संवाद जामताड़ा: नाला प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय कास्ता में विशेष पीटीएम (पेरेंट्स–टीचर्स मीटिंग) बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह एवं प्रमुख कल्लावती मुर्मू की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक का उद्देश्य विद्यालय की शैक्षणिक प्रगति, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा अभिभावकों की सहभागिता को सुदृढ़ करना था। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक दिवाकर कापरी, एसएमसी अध्यक्ष बिकास बावरी, उपाध्यक्ष मुर्शीदा खातुन, एसएमसी सदस्य मोहम्मद साबीर, मोमीता मंडल सहित शिक्षक सिउली बावरी, साबीर अली, रिंटु पाल…
Author: Nizam Khan
बागडेहरी मंडल में अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री एवं महान राष्ट्रवादी नेता अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती के अवसर पर बागडेहरी मंडल में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मंडल अध्यक्षा सुभद्रा बाउरी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके योगदान को स्मरण किया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में सुभद्रा बाउरी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई…
पूर्व मंत्री रणधीर सिंह लूट कांड के पीड़ित परिवार से मिले राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: बीते शाम जामताड़ा के बालाजी ज्वेलर्स में नकाबपोश अपराधियों के द्वारा दुकान संचालक को गोली मारकर लूटपाट की घटना की सुचना पाकर झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री रणधीर सिंह घटनास्थल पर पहुँचे,जहाँ भाजपा नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत नें उनको अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया!पूर्व मंत्री घटना का विस्तारपूर्वक जानकारी लेकर पीड़ित अमन बर्मन के घर जाकर उनके परिवारजनों से मुलाकात भी किया! मीडिया को पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने कहा कि जामताड़ा में कल बीते शाम बहुत बड़ी घटना घटी है और पहली बार जामताड़ा में…
विशेष पीटीएम बैठक में मेधावी छात्रों व जागरूक अभिभावकों का हुआ सम्मान निजाम खान। राष्ट्र संवाद जामताड़ा: कुंडहित प्रखंड अंतर्गत राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय, खजूरी में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मिलन घोष की अध्यक्षता में विशेष पीटीएम (अभिभावक–शिक्षक बैठक) का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य विद्यालय, शिक्षक और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं सर्वांगीण विकास को गति देना रहा। इस अवसर पर विद्यालय में उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करने वाले 18 मेधावी छात्रों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। छात्रों के सम्मान से उनमें आत्मविश्वास बढ़ा और अन्य विद्यार्थियों को…
सुशासन सप्ताह के तहत जिला स्तरीय प्रसार कार्यशाला का आयोजन, अधिकारियों को संवेदनशीलता से कार्य करने का निर्देश राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: सुशासन सप्ताह “प्रशासन गांव की ओर” कार्यक्रम के तहत आज 23 दिसंबर 2025 को समाहरणालय सभागार, जामताड़ा में जिला स्तरीय प्रसार कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, परियोजना निदेशक आईटीडीए, जिला परिवहन पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी सीपीग्राम, सिविल सर्जन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सहित अन्य वरीय अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि सुशासन देश की प्रगति की कुंजी है। “प्रशासन गांव…
उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनीं 65 से अधिक लोगों की समस्याएं, कई मामलों का हुआ त्वरित समाधान राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा द्वारा आज 23 दिसंबर 2025 को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन किया गया। आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए करीब 65 फरियादियों ने अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं। जनता दरबार में पेंशन, भूमि विवाद, जमीन अतिक्रमण, अत्यधिक बिजली बिल, बिजली कनेक्शन, आवास प्लस सर्वे में नाम नहीं जुड़ने, अबुआ आवास, राशन कार्ड में नाम जोड़ने, पीएम किसान योजना का लाभ नहीं मिलने, डीटीओ कार्यालय से…
जिले के चिन्हित विद्यालयों में विद्यालय स्तर पर विशेष अभिभावक शिक्षक बैठक हुआ आयोजित; कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में उपायुक्त रवि आनंद बैठक में हुए शामिल बच्चों के गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा एवं उपस्थिति में सुधार हेतु सबों की सहभागिता जरूरी है – उपायुक्त मुख्य सचिव झारखण्ड द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक में आज दिनांक 22.12.2025 को जामताड़ा जिला अंतर्गत चिन्हित विद्यालयों में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखण्ड द्वारा बच्चों के गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा एवं उपस्थिति में सुधार हेतु विद्यालय स्तर पर विशेष अभिभावक शिक्षक बैठक आयोजित किया गया। जिसमें उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०)…
उत्क्रमित मध्य विद्यालय तिलाबनी में पीटीएम बैठक का सफल आयोजन निजाम खान।राष्ट्र संवाद जामताड़ा: नाला प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय तिलाबनी में नीलू प्रसाद राय की अध्यक्षता में अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। बैठक का उद्देश्य विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास, उपस्थिति, मूल्यांकन तथा सह-शैक्षणिक गतिविधियों पर चर्चा करना रहा। कार्यक्रम में एसएमसी अध्यक्ष स्वपन राय के साथ-साथ सदस्य सुनील राय, दयाल राय, विद्यालय के प्रधानाध्यापक बिमल कुमार सिंह, शिक्षक एंथोनी किस्कू, विकास मंडल, विजन मंडल, किरनमाला फौजदार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक प्रगति की समीक्षा की गई तथा अभिभावकों को…
राजकीय कृत +2 उच्च विद्यालय, नाला में गणित दिवस का भव्य आयोजन निजाम खान। राष्ट्र संवाद जामताड़ा: राजकीय कृत +2 उच्च विद्यालय, नाला में गणित सप्ताह के अंतिम दिन गणित दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में गणित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने गणित से संबंधित आकर्षक मॉडलों का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा एक संक्षिप्त संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसने कार्यक्रम को सांस्कृतिक गरिमा प्रदान की। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के…
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न, सख्ती व जागरूकता पर जोर राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, वाहन जांच, ओवरस्पीडिंग, ट्रिपल राइडिंग, हेलमेट व सीट बेल्ट के अनुपालन सहित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा को लेकर रोड सेफ्टी क्लब गठन, गुड सेमरिटन को सम्मानित करने तथा व्यापक प्रचार-प्रसार का निर्देश दिया। अनाधिकृत स्पीड ब्रेकर हटाने, दुर्घटना संभावित स्थलों पर साइनेज व बैरिकेडिंग लगाने पर जोर दिया गया। अभियान के…
