नाला में कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस मनाया गया राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: नाला प्रखंड कांग्रेस कार्यालय नाला में राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का 140वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में प्रखंड कांग्रेस कमिटी के सदस्य, मंडल अध्यक्ष, पंचायत कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। प्रखंड अध्यक्ष समर माजि ने कांग्रेस की स्थापना के उद्देश्य, सिद्धांतों, नियम-नीतियों तथा देश के स्वतंत्रता संग्राम में पार्टी के योगदान और बलिदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। बैठक में पंकज झा,तपन तिवारी, जीतेन्द्र नाथ मंडल, नरेश मुर्मू, गुलशन अली,मशीउर्रहमान,गणेश मित्रा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी सदस्यों से अपने घरों…
Author: Nizam Khan
फतेहपुर प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना 140वां स्थापना दिवस राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: फतेहपुर प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस पार्टी का 140वां स्थापना दिवस प्रखंड अध्यक्ष जलालुद्दीन अंसारी द्वारा झंडोत्तोलन कर उत्साहपूर्वक मनाया गया। प्रखंड की सभी पंचायतों और दोनों मंडलों में भी झंडा फहराया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष ने कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम में भूमिका और संविधान की मूल भावना पर प्रकाश डाला। उन्होंने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा को कांग्रेसजनों की जिम्मेदारी बताया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और एकता बनाए रखने का संकल्प लिया। मौके…
कुंडहित में कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस, रैली निकालकर कार्यकर्ताओं ने जताई एकजुटता राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: कुंडहित प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद घोष की अध्यक्षता में कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर संगठन की एकजुटता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा और पार्टी निर्देशानुसार हर घर झंडा अभियान को सफल बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सभी धर्मों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। केंद्र सरकार पर निशाना…
मईया सम्मान योजना से बदली उमारानी की तकदीर, छोटे व्यवसाय की शुरुआत बनी प्रेरणा राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: नाला प्रखंड के ग्राम भेड़ों की निवासी उमारानी चक्रवर्ती ने यह साबित कर दिया कि सरकारी योजनाएं यदि सही व्यक्ति तक पहुंचें, तो वे जीवन की दिशा बदल सकती हैं। झारखंड सरकार द्वारा संचालित मईया सम्मान योजना के तहत प्राप्त 17 किस्तों की राशि को उन्होंने समझदारी और अनुशासन के साथ संजोया। इसी पूंजी के सहारे उन्होंने नाला में अपना छोटा व्यवसाय शुरू कर आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाया। उमारानी चक्रवर्ती की इस प्रेरक पहल की जानकारी जब विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो…
करमाटांड़ प्रखंड के मुखिया संघ की बैठक आयोजित राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत करमाटांड़ प्रखंड परिसर के समीप आगामी सोहराय मिलन समारोह को लेकर प्रखंड स्तरीय मुखिया संघ की एक बैठक आयोजित की गई।जिस बैठक की अध्यक्षता सिकरपोसनी पंचायत के मुखिया मंगल सोरेन ने किए।संघ के प्रतिनिधित्व कर रहे मंगल सोरेन ने प्रेस वार्ता कर अपने संबोधन में कहा कि एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय सोहराय मिलन समारोह तैयारी को लेकर विभिन्न पंचायत के गांवों में बैठके जोर-जोर से चल रहे है। सोहराय मिलन समारोह कार्यक्रम करने का मुख्य उद्देश्य है कि आदिवासियों की पारंपरिक और सांस्कृतिक सभ्यता…
बांका में मंत्री संजय यादव की माता के श्राद्ध कार्यक्रम में मुख्यमंत्री व विधानसभाध्यक्ष सहित झारखंड–बिहार के शीर्ष नेतृत्व की उपस्थिति राष्ट्र संवाद सं बांका: बिहार के बांका जिले अंतर्गत बड़ी ढाका गांव में मंत्री संजय यादव की माता के श्राद्ध कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा एवं शोकपूर्ण वातावरण में किया गया। इस कार्यक्रम में झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी कार्यक्रम में शामिल हुए और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। श्राद्ध कार्यक्रम में झारखंड एवं बिहार के कई मंत्री, विधायक…
मवि कढ़ैया के शिक्षक वृन्दावन महतो के सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई समारोह आयोजित निजाम खान।राष्ट्र संवाद जामताड़ा: मध्य विद्यालय कढ़ैया, अंचल–गेड़िया (नाला) में शिक्षक वृन्दावन महतो के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर विद्यालय परिवार एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के संयुक्त तत्वावधान में भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह विद्यालय परिसर में सादगी एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने श्री महतो के शैक्षणिक जीवन, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि श्री महतो ने अपने लंबे सेवाकाल में विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता…
नववर्ष 2026 को लेकर जामताड़ा में विधि-व्यवस्था समीक्षा बैठक राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा : अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में आगामी नववर्ष 2026 के मद्देनजर विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्यटन स्थलों, पिकनिक स्पॉट और धार्मिक स्थलों पर संभावित भीड़ को देखते हुए साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात के सुगम संचालन और ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण को लेकर आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सतर्क रहकर कार्य करने को कहा गया ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक में अंचल अधिकारी, नगर निकायों के पदाधिकारी, थाना प्रभारी,…
जामताड़ा में मासिक प्रेस वार्ता, विभागवार उपलब्धियों की जानकारी साझा राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त की अध्यक्षता में मासिक प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें दिसंबर 2025 तक जिले के विभिन्न विभागों की उपलब्धियों और प्रगति की जानकारी प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को दी गई। स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, आवास, मनरेगा, सामाजिक सुरक्षा, आपदा, उत्पाद सहित अन्य विभागों की योजनाओं की समीक्षा की गई। अबुआ व पीएम आवास, मनरेगा मानव दिवस सृजन, मइया सम्मान योजना, पेंशन भुगतान और राजस्व संग्रहण की जानकारी साझा की गई। अवैध शराब, पेट्रोल पंप अनियमितता, बिजली बिल, सड़क गुणवत्ता व सुरक्षा व्यवस्था…
चरकाडीह के सामने निर्माणाधीन बांध बना चर्चा का विषय, पारदर्शिता पर उठे सवाल निजाम खान।राष्ट्र संवाद जामताड़ा: कुंडहित प्रखंड अंतर्गत चरकाडीह गांव के सामने एक बड़े बांध का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, लेकिन इस कार्य को लेकर स्थानीय लोगों में असमंजस और नाराजगी दोनों देखने को मिल रही हैं। हैरानी की बात यह है कि इतने बड़े सरकारी निर्माण कार्य के बावजूद स्थल पर किसी प्रकार का कोई सूचना बोर्ड नहीं लगाया गया है। आमतौर पर किसी भी सार्वजनिक निर्माण कार्य में सूचना बोर्ड पर योजना का नाम, स्वीकृत बजट, कार्य की अवधि, कार्यदायी एजेंसी और विभागीय…
