गौर से देखिए इस तस्वीर को।इस तस्वीर में आपको जलटंकी दिखेगा।लेकिन टंकी में आपको पानी नही मिलेगा।यही नही इसमें आपको नल भी दिखेगा।मगर नल में जल नही मिलेगा।दरअसल लाखों रूपये की लागत से सरकार ने जामताड़ा जिला के नाला प्रखंड मुख्यालय स्थित बस पड़ाव में शौचालय का निर्माण किया ।लोगों को उम्मीद जगी थी कि अब यात्रियो को खुले में शौच नही करना पड़ेगा।लेकिन दुर्भाग्य देखिए यहां सिर्फ और सिर्फ सरकारी राशी का दुरुपयोग हुआ है कहने से इंकार नही किया जा सकता है।शौचालय तो बना लेकिन लोगों को इसका फायदा कुछ भी नही मिल रहा है।आपको बता दे नाला…
Author: Nizam Khan
गढ़वा में वन पट्टा विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में खूनी संघर्ष; लाठी-डंडे व पत्थरबाजी में कई घायल राष्ट्र संवाद संवाददाता गढ़वा, 27 जुलाई। झारखंड के गढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र स्थित कुसमही गांव में वन अधिकार पट्टा की जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच रविवार को हिंसक झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और पत्थर चले, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मारपीट की इस घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, विवाद वन अधिकार पट्टा प्राप्त आदिम…
पाकुड़…. राज्य स्तरीय फुटबॉल में पाकुड़ का जलवा, जिंदातो की टीम ने जीता कांस्य पदक….. राष्ट्र संवाद संवाददाता पाकुड़ रांची के खेलगांव में आयोजित द्वितीय राज्य स्तरीय लिटिल चैंप्स फुटबॉल चैंपियनशिप में मध्य विद्यालय जिंदातो की अंडर-12 टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता। कांस्य पदक मुकाबले में टीम ने लोहरदगा को 1-0 से हराकर राज्य में तीसरा स्थान हासिल किया।इस उपलब्धि पर उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने समाहरणालय में खिलाड़ियों और कोच को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह सफलता जिले के लिए गर्व की बात है और अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरित करेगी। साथ ही जिला खेल…
मानगो में चाकूबाजी, युवक घायल; डेंड्राइट के नशे में वार करने का आरोप राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: मानगो के पंजाबी लाइन क्षेत्र में सोमवार को चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना में पंजाबी लाइन निवासी 22 वर्षीय राहुल तंतूबाई गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि वर्कर्स कॉलेज के सामने दो युवकों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। घायल राहुल ने आरोप लगाया कि पंजाबी लाइन निवासी रौशन और रवि गोराई (21) ने उन पर हमला किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रौशन के हाथ में चाकू था, जिससे उसने राहुल पर…
तोपचांची में गौवंश तस्करी का भंडाफोड़, 51 मवेशियों से भरा कंटेनर जब्त राष्ट्र संवाद संवाददाता धनबाद के तोपचांची थाना पुलिस ने गौवंश तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एनएच-19 पर एक कंटेनर से 51 गौवंश बरामद किए हैं। इनमें 45 जीवित और 6 मृत पाए गए। पुलिस ने कंटेनर के खलासी और एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि कंटेनर बिहार के नवादा से पश्चिम बंगाल जा रहा था। जीवित गौवंशों को सुरक्षित कतरास स्थित श्री गंगा गौशाला भेज दिया गया है। पुलिस ने कंटेनर जब्त…
कोयला छापेमारी के बाद बवाल: युवक की पिटाई के आरोप पर हंगामा, CISF ने आरोपों से किया इनकार, सरकारी वाहन पर हमले का दावा राष्ट्र संवाद संवाददाता बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिले के बेरमो के चार नंबर क्षेत्र में कोयला चोरी रोकने के लिए चलाए गए CISF के छापेमारी अभियान के बाद विवाद गहरा गया है। कार्रवाई के दौरान टिंकू साव नामक युवक के घायल होने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने CISF जवानों पर बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगाया है। वहीं, CISF ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा है कि अभियान के दौरान…
खाद्य आपूर्ति विभाग के सचिव ने दुमका जिले में संचालित योजनाओं की समीक्षा की। अपात्र लाभुकों के राशन कार्ड रद्द करने का दिया निर्देश। राष्ट्र संवाद संवाददाता संतोष सिन्हा दुमका/खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के सचिव श्री राजेश कुमार शर्मा ने जरमुंडी प्रखंड सभागार में दुमका जिले में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान सचिव ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम एवं राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत माह जुलाई में खाद्यान्न वितरण की स्थिति की जानकारी ली। इसके अलावा धोती-साड़ी योजना, मुख्यमंत्री चना दाल योजना सहित विभाग द्वारा संचालित अन्य योजनाओं…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन। राष्ट्र संवाद संवाददाता संतोष सिन्हा। दुमका/ जिले के शिकारीपाड़ा विधानसभा के बूथ संख्या 128 में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “मन की बात” कार्यक्रम को जनजाति समाज के माता बहनों एवं किसानों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं सामूहिक रूप से ने सुना। उक्त मन की बात कार्यक्रम का टेलीविजन प्रसारण भी हुआ. इस कार्यक्रम के संयोजक एवं प्रभारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री परितोष सोरेन जी के नेतृत्व मे क्षेत्र के हजारों की संख्या में लोग एकत्रित होकर दो बड़े हॉल मे मोदी जी की मन की बात को सुना…
पलामू पुलिस ने 1.5 करोड़ के गांजा के साथ अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह का किया पर्दाफाश, ट्रक चालक गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता पलामू पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 320 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। इस मामले में एक ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तस्करी के पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए विशेष जांच दल (SIT) लगातार छापेमारी कर रहा है। ऑपरेशन को लीड कर रहे आईपीएस दिव्यांश शुक्ला सह पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी हुसैनाबाद ने प्रेसवार्ता में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि छत्तीसगढ़ से…
