विधानसभा घेराव के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
संतोष सिन्हा।
दुमका/अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, झारखंड द्वारा आज युवाओं, विद्यार्थियों और रोजगार से जुड़े मुद्दों को लेकर विधानसभा घेराव कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधानसभा की ओर शांतिपूर्ण तरीके से बढ़ रहे एबीवीपी कार्यकर्ताओं को प्रशासन द्वारा रोकते हुए गिरफ्तार किया गया।
इस दौरान दुमका विभाग के संगठन मंत्री हिमांशु दुबे, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमन शाह सहित लगभग 500 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया।
झारखंड सरकार युवाओं और विद्यार्थियों की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। राज्य में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में सरकार विफल है और विश्वविद्यालयों में सीटों में कटौती जैसे फैसलों से विद्यार्थियों के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ किया जा रहा है।
आज जिस प्रकार लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठा रहे विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया, उससे स्पष्ट है कि सरकार युवाओं की आवाज से डर रही है।
सरकार चाहे जितना दमन कर ले, विद्यार्थियों और युवाओं की आवाज को दबाया नहीं जा सकता।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विद्यार्थियों और युवाओं के अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेगी।
आज हमें रोका गया है, लेकिन यह संघर्ष रुकेगा नहीं। आने वाले समय में इसका लोकतांत्रिक जवाब दिया जाएगा।

