Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चतरा शहर में जल निकासी व्यवस्था होगी मजबूत, सांसद ने मंत्रालय के सचिव से की मुलाकात
    झारखंड

    चतरा शहर में जल निकासी व्यवस्था होगी मजबूत, सांसद ने मंत्रालय के सचिव से की मुलाकात

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चतरा शहर में जल निकासी व्यवस्था होगी मजबूत, सांसद ने मंत्रालय के सचिव से की मुलाकात

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    चतरा: चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री कालीचरण सिंह जी ने मंगलवार को दिल्ली में आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के सचिव श्री सतेन्द्र सिंह जी से मुलाकात कर चतरा शहर के विकास एवं नागरिक सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। मुलाकात के दौरान सांसद श्री कालीचरण सिंह जी ने अमृत 2.0 योजना के तहत चतरा शहर के लिए समुचित ड्रेनेज सिस्टम (जल निकासी योजना) तैयार कर उसे लागू कराने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि चतरा शहर में लगातार बढ़ती आबादी और तेजी से हो रहे शहरीकरण को देखते हुए आधुनिक एवं प्रभावी जल निकासी व्यवस्था समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। पर्याप्त ड्रेनेज सिस्टम के अभाव में बरसात के दिनों में शहरवासियों को जलजमाव सहित कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सांसद ने मंत्रालय के सचिव से आग्रह किया कि मंत्रालय स्तर से एक अधिकारी को चतरा नगर परिषद के साथ समन्वय स्थापित कर ड्रेनेज सिस्टम का विस्तृत प्रस्ताव तैयार कराने तथा उसे शीघ्र स्वीकृति के लिए मंत्रालय को भेजने की दिशा में आवश्यक निर्देश दिए जाएं। उन्होंने कहा कि चतरा शहर के सुनियोजित विकास, बेहतर नागरिक सुविधाओं और आम लोगों की समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए केंद्र सरकार के स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। शहर में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। सांसद श्री कालीचरण सिंह जी ने कहा कि चतरा के विकास और यहां के नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेवेंद्र नाथ महतो के समर्थन में पूर्व सांसद आभा महतो का भावुक संदेश, बोलीं- ‘संघर्ष जारी रखें, लेकिन भूख हड़ताल समाप्त कर दें’
    Next Article विधानसभा घेराव के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी

    Related Posts

    अमित सरदार हत्याकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

    September 9, 2026

    CRPF ने शहीद रूपेश की 22वीं शहादत दिवस पर दी श्रद्धांजलि

    September 9, 2026

    तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में बाइक सवार युवक की मौत, सड़क जाम

    September 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गणेश पूजा को लेकर बैठक आयोजित, तीन दिनों तक होगा जागरण कार्यक्रम

    तेघड़ा श्रीकृष्ण जन्म शताब्दी महोत्सव का भव्य समापन: राजस्थानी कालबेलिया नृत्य ने बिखेरा लोकसंस्कृति का रंग, 2027 में राजकीय मेले की घोषणा

    संत पॉल पब्लिक स्कूल में योग्यता-आधारित प्रशिक्षण एवं मूल्यांकन पर दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न

    अमित सरदार हत्याकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

    गंगा खतरे के निशान से 1.52 मीटर ऊपर: बेगूसराय में बाढ़ से 3.80 लाख प्रभावित, 269 नावें और 57 मेडिकल कैंप तैनात

    CRPF ने शहीद रूपेश की 22वीं शहादत दिवस पर दी श्रद्धांजलि

    सिमरिया में तेज हुई राष्ट्रकवि दिनकर सेतु नामकरण और प्रतिमा स्थापना की मांग

    तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में बाइक सवार युवक की मौत, सड़क जाम

    मुंशी मंजेश अपहरण-हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, चार गिरफ्तार

    पंचायती राज विभाग के संयुक्त सचिव का खोदावंदपुर में भव्य स्वागत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.