किसानों और बाजार के बीच समन्वय बढ़ाने पर जोर, आम की आपूर्ति पर विशेष चर्चा राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: किसानों, एफपीओ और बाजार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि एवं वनोपज उत्पादों की खरीद और विपणन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई, जिसमें एफपीओ प्रतिनिधियों और खरीदारों ने भाग लिया। बैठक के दौरान जिले में उपलब्ध उत्पादों, विशेषकर आम की संभावित आपूर्ति पर विशेष फोकस किया गया। खरीदारों ने गुणवत्ता मानकों, सैंपल परीक्षण और निर्यात के लिए आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी साझा की। अम्रपाली और मालदा जैसी आम…
Author: Nizam Khan
शिक्षा विभाग की समीक्षा, गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई और सुधार पर जोर राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आयोजित समीक्षा बैठक में विद्यालयों की स्थिति, शिक्षकों की उपलब्धता और पठन-पाठन की गुणवत्ता का विस्तृत आकलन किया गया। बैठक में जिले के सभी स्कूलों में बेहतर शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए नियमित मॉनिटरिंग पर जोर दिया गया। छात्रों को समय पर निःशुल्क पाठ्यपुस्तक और नोटबुक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए, ताकि कोई भी छात्र बुनियादी संसाधनों से वंचित न रहे। साथ ही साइकिल वितरण जैसी योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा कर उन्हें प्रभावी ढंग से…
विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा, पारदर्शिता और दक्षता पर जोर राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से स्थापना शाखा, सामान्य शाखा, जिला पंचायत राज कार्यालय और निबंधन विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न शाखाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति और व्यवस्थाओं का विस्तृत आकलन किया गया। स्थापना शाखा की समीक्षा के दौरान स्वीकृत पदों, कार्यरत कर्मचारियों और रिक्त पदों की स्थिति पर चर्चा की गई। साथ ही विभिन्न कार्यालयों में पदस्थापित कर्मियों की अवधि और कार्यप्रणाली की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। सामान्य…
मनरेगा और आवास योजनाओं की समीक्षा, बेहतर प्रदर्शन के निर्देश राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: जिला ग्रामीण विकास शाखा और जिला परिषद अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें मनरेगा और आवास योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में विभिन्न प्रखंडों की स्थिति, योजनाओं की प्रगति, लंबित कार्यों और जॉब कार्ड के e-KYC जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा की गई। मनरेगा के तहत पंचायतों में कार्यों की स्थिति, रोजगार सृजन और सोशल ऑडिट की जानकारी लेते हुए खराब प्रदर्शन करने वाले प्रखंडों के प्रति सख्त रुख अपनाने के निर्देश दिए गए। विशेष रूप से महिलाओं…
फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर ठगी की कोशिश, प्रशासन ने जारी की चेतावनी राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: जिला प्रशासन ने साइबर ठगी को लेकर अहम चेतावनी जारी की है। जानकारी के अनुसार, साइबर अपराधियों ने उपायुक्त के नाम और फोटो का दुरुपयोग करते हुए +62851-7749-2564 नंबर से एक फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बना लिया है। इस अकाउंट के माध्यम से लोगों को मैसेज भेजे जा रहे हैं और आशंका जताई गई है कि ठगी के उद्देश्य से धन की मांग की जा सकती है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अकाउंट पूरी तरह फर्जी है और इसका जिला प्रशासन से कोई…
मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का होगा आयोजन उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री आलोक कुमार (भा०प्र०से०) जनता दरबार में सुनेंगे आमजनों की समस्याएं कल दिनांक 28.04.2026 ( मंगलवार) को समाहरणालय जामताड़ा स्थित उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री आलोक कुमार (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक जनता दरबार का आयोजन कर आमजनों की समस्याओं/शिकायतों को सुना जाएगा। जिलेवासियों से अपील है कि जनता दरबार में निर्धारित अवधि में आकर अपनी शिकायतों/ समस्याओं को रखें, प्राप्त शिकायतों/समस्याओं का यथोचित समाधान किया जाएगा।
उपायुक्त सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी, जामताड़ा आलोक कुमार के निदेशानुसार जिले के सभी प्रखंडों एवं दोनों निकायों में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू भारत की जनगणना 2027 को लेकर उपायुक्त सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी, जामताड़ा श्री आलोक कुमार (भा०प्र०से०) के निदेशानुसार जिले में त्रुटिरहित एवं स्वच्छ जनगणना के उद्देश्य से आज दिनांक 27.04.2026 को जिले के सभी प्रखंडों एवं दोनों निकायों में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों को मकान सूचीकरण और मकानों की गणना से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिया गया। प्रशिक्षण के क्रम में…
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा आलोक कुमार परीक्ष्यमान उप-समाहर्ता ने की शिष्टाचार भेंट उपायुक्त ने सभी परीक्ष्यमान उपसमाहर्ता से अच्छे से प्रशिक्षण लेने एवं विभिन्न बिंदुओं पर किए मोटिवेट आज दिनांक 27.04.2026 को उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री आलोक कुमार (भा०प्र०से०) से परीक्ष्यमान उपसमाहर्ता ने शिष्टाचार भेंट किया। शिष्टाचार भेंट के दौरान उपायुक्त ने सभी उप समाहर्ताओं से परिचय प्राप्त करते हुए उन्हें द्वारा ग्रहण किए जा रहे प्रशिक्षण संबंधित बिंदुओं पर जानकारी ली। साथ ही सबों को बेहतर ढंग से प्रशिक्षण लेने, समयबद्धता, अनुशासन एवं प्रशासनिक संवेदनशीलता के साथ दिए गए दायित्वों का निष्ठापूर्वक…
उपायुक्त के निर्देश पर आंगनवाड़ी सेविका/सहायिका के रिक्त पदों हेतु आमसभा की तिथि जारी राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में सेविका एवं सहायिका के रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया को लेकर आमसभा की तिथि, स्थल और समय जारी कर दिए गए हैं। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार बाल विकास परियोजना कार्यालय द्वारा प्रखंडवार कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार आमसभाओं का आयोजन 29 अप्रैल 2026 से 11 मई 2026 तक अलग-अलग तिथियों में किया जाएगा। इस दौरान कुंडहित, करमाटांड़, जामताड़ा, नारायणपुर, फतेहपुर एवं नाला प्रखंड के विभिन्न पंचायतों और आंगनवाड़ी केंद्रों में सहायिका एवं…
जिले में कृषि ऋण सशक्तिकरण अभियान जारी, किसानों को केसीसी से जोड़ने पर जोर राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: जिले के सभी प्रखंडों में 20 अप्रैल से 20 मई 2026 तक कृषि ऋण सशक्तिकरण (किसान क्रेडिट कार्ड) अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य किसानों को कृषि ऋण योजनाओं के प्रति जागरूक करना और अधिक से अधिक किसानों को केसीसी से जोड़ना है। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार प्रखंडवार कैंप आयोजित किए जा रहे हैं, जहां किसानों को केसीसी ऋण, ऋण माफी योजना, तथा 0 प्रतिशत प्रभावी ब्याज की जानकारी दी जा रही है। साथ ही पशुपालन एवं मत्स्य पालन…
