Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सड़क सुदृढ़ीकरण के कार्य पर संवेदक का काला कारनामा उजागर
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    सड़क सुदृढ़ीकरण के कार्य पर संवेदक का काला कारनामा उजागर

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 3, 2026No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सड़क सुदृढ़ीकरण के कार्य पर संवेदक का काला कारनामा उजागर

    निजाम खान। राष्ट्र संवाद

    जामताड़ा: जिला के कुंडहित प्रखंड अंतर्गत खजूरी से मुड़ाबेड़िया तक 13.4 किलोमीटर मुख्य सड़क को मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजनांतर्गत सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जा रहा है।बताया जा रहा है इस सड़क का संवेदक धनबाद जिला के मोहन कुंभकार है।बताया यह भी जा रहा है कि यह किसी राजनीतिक पार्टी से ताल्लुक भी रखते है और जिला लेबल पर अहम जिम्लेमेवारी पर है।लेकिन इस सड़क सुदृढ़ीकरण के कार्य पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार को अंजाम दिया जा रहा है। आपको बता दे इस सड़क में लगभग ढाई किलोमीटर तक ढलाई कार्य में अवैध बालू का इस्तेमाल होने की बात सामने आ रही है।बता दे 2 जूलाई रात में 11 बजकर 38 मिनट में कुंडहित खजूरी मुख्य मार्ग पर अवैध रूप से बिना नंबर के ट्रैक्टर में अवैध बालू की ढुलाई करते देखा गया। हालांकी लोकेशन में सरसबाद झारखंड दिख रहा था।सुत्र की माने तो इसी तरह ट्रैक्टर से अवैध बालू को सड़क के लिए इकट्ठा किया जाता है।वही 3 जूलाई सुबह 5:37 बजे इस सड़क अंतर्गत काटाबनी में मौजूद कुछ ग्रामीणों से अवैध रूप से इकट्ठा किए गये बालू के विषय में पूछा गया तो पता चला इस सड़क में इस्तेमाल करने के लिए रात में अवैध रूप से इक्ठा किया गया है।बता दे इस सड़क पर बालू की तस्करी इतना सातीर तरीके से हो रही है कि बालू को प्रतिदिन लगभग 10 ट्रैक्टर रात के अंधेरे में अवैध रूप से इकट्ठा करते है और उस अवैध बालू से सड़क की ढलाई करते है।सुत्र की माने तो इसी तरह प्रतिदिन का कारनामा इस सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य पर किया जा रहा है।दरअसल कुछ दिन पहले हमने इस सड़क के कार्य के लिए अवैध रूप से बड़े पैमाने पर स्टोक बालू तथा अवैध बालू का डंप की खबर भी दिखाया था।लेकिन अब तरीका बदल दिया गया है।अब थोड़ा-थोड़ा इकट्ठा करके ढलाई करते है।यही नही इस सड़क पर गीट्टी का भी डंपिंग अवैध तरीके से देखा गया यानी हाइवा में ऑवरलोडेड गिट्टी डंपिंग किया गया जिस हाईवा का नंबर जेएच 10 सी वी 0910 है।इस हाइवा को देखने से आप खुद समझ जायेंगे कि कितने बूरी तरीके से ऑवरलोड किया गया है।इससे एक सड़क सुदृढ़ीकरण होगा तो दूसरा सड़क जर्जर होगा।वही एक और हाइवा कुंडहित खजूरी मुख्य मार्ग पर गिट्टी लदा ऑवरलोडेड दिखा जिसका नंबर जेएच 10 डी जे 1420 है।हालांकी यहां का भी लोकेशन सरसबाद दिखा रहा है।अब सवाल है एनजीटी ने 10 जूलाई से 15 अक्टूबर तक बालू उठाव पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।इसके बावजूद भी आखिर इस सड़क पर अवैध बालू का इस्तेमाल कैसे हो रहा है।आपको बता दे इस सड़क में अवैध बालू के इस्तेमाल पर बीते दिन जामताड़ा डीसी आलोक कुमार से टेलीफोनीक बातचीत हुई थी जिसमें डीसी ने साफ लहजे में कहा था कि सरकार का सख्त निर्देश है कि सरकारी कोई भी कंस्ट्रक्शन में अवैध व बिना चालान का बालू हो या कोई भी मैट्रीयल का इस्तेमाल होने पर संवेदक को पेमेंट नही किया जायेगा।अब देखना दिलचस्प होगा इस सड़क के संवेदक पर क्या कोई कार्रवाई होती है।क्या इस सड़क के संवेदक का पेमेंट रोक दिया जायेगा?बहरहाल संवेदक के सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य के कारनामा को देखने पर ऐसा लगता है कि सरकार को ऐसे संवेदक को ब्लोब्लैकलिस्टेड कर देना चाहिए कहने से बिल्कुल इंकार नही किया जा सकता है।बहरहाल अब लोगों की निगाह प्रशासन व सरकार पर टिकी हुई।साथ ही लोगों की निगाह इस बात पर भी टीकी हुई कि यह संवेदक जिस पार्टी से है क्या वे पार्टी उनके खिलाफ कोई बड़ी कार्रवाई करते हुए पार्टी से निष्कासित करते है या नही।गौरतलब है कि जामताड़ा जिला प्रशासन हो या राज्य तथा केंद्र की सरकार हो अवैध गतिविधि पर पूरी तरह अंकुश लगाने का हर संभव प्रयास कर रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह SIR कार्य के दौरान महिला BLO से मारपीट, मोबाइल छीनने का आरोप; कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे दर्जनों BLO
    Next Article बिहार-झारखंड में हत्याएं: आम नागरिक सुरक्षा पर बड़ा सवाल, क्या सिर्फ सरकार दोषी?

    Related Posts

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    July 20, 2026

    कॉजपा प्रतिनिधिमंडल से मिले जेपी नड्डा, मांगों पर शीर्ष नेतृत्व से चर्चा का दिया आश्वासन

    July 20, 2026

    संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले; कई घायल

    July 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    कॉजपा प्रतिनिधिमंडल से मिले जेपी नड्डा, मांगों पर शीर्ष नेतृत्व से चर्चा का दिया आश्वासन

    संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले; कई घायल

    नीट पेपर लीक, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग और ‘चढ़ावा चोरी’ के मुद्दे पर हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का पहला दिन

    जमशेदपुर: पुराने एमजीएम अस्पताल के पास दुकानदार से रंगदारी की मांग, विरोध करने पर चापड़ से हमला, एक युवक हिरासत में

    रीना सिंह के नेतृत्व में सेवा का उत्सव: ‘यात्रा’ संस्था ने वृद्धाश्रम में मनाया 6वाँ स्थापना दिवस*

    हिन्दू पीठ में तीन दिवसीय गणपति महोत्सव का होगा आयोजन- अरूण सिंह

    संसद पर प्रदर्शन व घेराव के दौरान प्रधानमंत्री पिछले दरवाजे से भाग गए : सुधीर कुमार पप्पू 

    नगरपालिकाओं की कार्यप्रणाली में बदलाव से ही सुलझेंगी जलजमाव और पेयजल की समस्याएं: सरयू राय

    रीना सिंह के नेतृत्व में सेवा का उत्सव: ‘यात्रा’ संस्था ने वृद्धाश्रम में मनाया 6वाँ स्थापना दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.