विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित शरण के नेतृत्व में जिला कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रभारी प्रदीप साहू की उपस्थिति में फलदार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर प्रदीप साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूरे देश में “एक पेड़ मां के नाम” लगाने का संकल्प लिया है। इसी अभियान के तहत जामताड़ा जिला कार्यालय में वृक्षारोपण की शुरुआत की गई। उन्होंने कहा कि पर्यावरण…
Author: Nizam Khan
विश्व पर्यावरण दिवस पर समाहरणालय परिसर में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार ने पुलिस अधीक्षक शम्भू कुमार सिंह सहित जिले के वरीय अधिकारियों के साथ समाहरणालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान अधिकारियों ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। उपायुक्त ने जिलेवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को पौधे लगाकर उन्हें वृक्ष बनाने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि विवाह, जन्मदिन,…
विश्व पर्यावरण दिवस पर पुलिस केंद्र, जामताड़ा में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस केंद्र, जामताड़ा परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना, हरित आवरण में वृद्धि करना तथा आम लोगों के बीच पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना था। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों ने परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जामताड़ा, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), पुलिस उपाधीक्षक (साइबर…
भीषण गर्मी में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने वाले कनीय अभियंता मोहम्मद रफीक आलम की हो रही सराहना राष्ट्र संवाद संवाददाता जामताड़ा: भीषण गर्मी के इस दौर में जहां निर्बाध बिजली आपूर्ति लोगों की सबसे बड़ी जरूरत बन गई है, वहीं जामताड़ा जिले में बिजली विभाग के कनीय अभियंता मोहम्मद रफीक आलम अपनी कार्यशैली और समर्पण के कारण लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर विद्युत व्यवस्था बनाए रखने के लिए उनके प्रयासों की स्थानीय लोग खुलकर सराहना कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, जामताड़ा जिले में वर्तमान समय में कनीय…
आईटीडीए एवं कल्याण विभाग की समीक्षा, योजनाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: उप विकास आयुक्त असीम किस्पोट्टा की अध्यक्षता में आईटीडीए एवं कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं और कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में प्री एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत पात्र विद्यार्थियों को समय पर लाभ उपलब्ध कराने के लिए ई-कल्याण पोर्टल पर लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया। साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 में निःशुल्क…
नगर निकायों के विकास कार्यों की समीक्षा, स्वच्छता और जवाबदेही पर जोर राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: नगर पंचायत जामताड़ा एवं नगर परिषद मिहिजाम के अंतर्गत संचालित विकास कार्यों और योजनाओं की समीक्षा को लेकर उपायुक्त आलोक कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निकायों के कार्यों, योजनाओं की प्रगति, राजस्व संग्रहण तथा शहरी सुविधाओं की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान राजस्व संग्रहण, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, शहरी जलापूर्ति, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) एवं पीएम स्वनिधि योजना सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। अधिकारियों को होल्डिंग टैक्स, ट्रेड लाइसेंस एवं…
समाज कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की समीक्षा, शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने का निर्देश राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: उप विकास आयुक्त असीम किस्पोट्टा की अध्यक्षता में समाज कल्याण, सामाजिक सुरक्षा एवं बाल संरक्षण विभाग के कार्यों और योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए विभिन्न योजनाओं की प्रगति का आकलन किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों में सेविका एवं सहायिका के रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया, केंद्रों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की प्रगति की…
भाजपा मेझिया मंडल की मासिक बैठक में संगठन मजबूती पर जोर राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: भारतीय जनता पार्टी के मेझिया मंडल की द्वितीय संगठनात्मक मासिक बैठक मंडल अध्यक्ष सुभोजित मंडल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मंडल प्रभारी चंदन राउत मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सभी शक्ति केंद्रों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की गई तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया। मंडल प्रभारी चंदन राउत ने बूथ सशक्तिकरण, सामाजिक संपर्क अभियान एवं संगठन…
मतदाता सूची शुद्धिकरण व मैपिंग सूची नहीं लगने पर भाजपा युवा नेता ने जताई नाराजगी राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची शुद्धिकरण कार्य एवं मैपिंग सूची के प्रदर्शन में कथित अनियमितता को लेकर भाजपा युवा नेता एवं नाला विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय कार्यकर्ता मनोज गोस्वामी ने नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों पर मैपिंग सूची का समय पर प्रदर्शन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिससे मतदाताओं को अपने मतदान केंद्र और संबंधित जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सके। मनोज गोस्वामी ने कहा कि कई केंद्रों पर मैपिंग सूची…
कुंडहित प्रखंड में ‘चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो’ कार्यक्रम का समापन, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर जोर राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: कुंडहित प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में विभागीय निर्देशानुसार आयोजित ‘चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो’ कार्यक्रम का समापन आमसभा के माध्यम से किया गया। इस अवसर पर मुखिया, पंचायत सचिव, जल सहिया, वार्ड सदस्य तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। कार्यक्रम के तहत ग्राम स्तर पर जागरूकता रैली निकाली गई, रेड डॉट गतिविधि आयोजित की गई तथा महिलाओं एवं किशोरियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए महावारी स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। पंचायत स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में ‘एक…
