जामताड़ा में ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण संपन्न राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आलोक कुमार ने बुधवार को समाहरणालय परिसर स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में नाला एवं जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के ईवीएम कक्षों को खोला गया तथा जांच के बाद नियमानुसार पुनः सील कर दिया गया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, अग्निशामक यंत्रों की स्थिति तथा परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की और व्यवस्था…
Author: Nizam Khan
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सभी पात्र मतदाताओं को जोड़ने पर जोर राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आलोक कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय सभागार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम को लेकर जिले के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एसआईआर की प्रक्रिया, समय-सारिणी तथा विभिन्न प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई। उपायुक्त ने कहा कि पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे। इसके लिए सभी राजनीतिक…
स्पॉन्सरशिप योजना से अधिक से अधिक जरूरतमंद बच्चों को जोड़ने के निर्देश राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर अप्रूवल कमिटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रायोजन (स्पॉन्सरशिप) योजना के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की गई तथा लाभुक चयन प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने मिशन वात्सल्य एवं विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप आवेदनों की जांच, गृह भ्रमण और चयन प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजना का लाभ केवल वास्तविक जरूरतमंद एवं…
नगरी गांव में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: जिले के कुंडहित थाना क्षेत्र अंतर्गत नगरी गांव में बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव गांव स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जाने वाली पगडंडी पर पड़ा मिला। सुबह ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ते ही इसकी सूचना कुंडहित थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रदीप कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से एक देसी…
अवैध खनन पर प्रशासन की सख्ती, चार ट्रैक्टर जब्त राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: जिले में अवैध खनन एवं खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई लगातार जारी है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश पर बुधवार को खान विभाग की टीम ने नाला एवं बिंदापाथर थाना क्षेत्रों में औचक छापेमारी कर अवैध खनिज परिवहन में संलिप्त चार ट्रैक्टरों को जब्त किया। खान निरीक्षक अकलेश कुमार के नेतृत्व में नाला थाना क्षेत्र में की गई कार्रवाई के दौरान अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर पकड़े गए। सभी वाहनों को जब्त कर अग्रेतर कार्रवाई के लिए नाला थाना परिसर में सुरक्षित रखा…
एसआईआर अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने का आह्वान राष्ट्र संवाद सं फतेहपुर/जामताड़ा: झारखंड विधानसभा अध्यक्ष सह नाला विधायक रवींद्रनाथ महतो ने फतेहपुर प्रखंड में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए। बैठक को संबोधित करते हुए रवींद्रनाथ महतो ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल होना आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क कर लोगों…
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर महिलाओं ने लिया नशामुक्ति का संकल्प राष्ट्र संवाद सं कुंडहित/जामताड़ा: झारखंड स्टेट लवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के तहत मंगलवार को प्रखंड के विभिन्न ग्राम संगठनों में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सीनियर सेतु दीदी मुकुल मंडल ने किया। कार्यक्रम में ग्राम संगठन से जुड़ी महिलाओं को तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि तंबाकू का सेवन कैंसर, हृदय रोग, श्वसन संबंधी बीमारियों सहित कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनता है। महिलाओं को अपने परिवार और…
जनगणना 2027 के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: समाहरणालय सभागार में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य की प्रगति की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी आलोक कुमार ने की। बैठक में जिले के सभी आठ चार्ज क्षेत्रों के अंतर्गत 1737 हाउस लिस्टिंग ब्लॉकों (एचएलबी) में चल रहे गणना कार्य की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान कुछ क्षेत्रों में कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि…
तंबाकू नियंत्रण अभियान को प्रभावी बनाने पर जोर, जागरूकता रथ रवाना राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय तंबाकू नियंत्रण समिति की बैठक उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में तंबाकू निषेध अभियान को प्रभावी बनाने, कानूनों के सख्त अनुपालन तथा जनजागरूकता बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि तंबाकू सेवन स्वास्थ्य, परिवार और समाज के लिए गंभीर खतरा है। इसके दुष्परिणामों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, पुलिस, परिवहन एवं नगर निकाय समेत सभी विभागों को समन्वित प्रयास…
जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं 65 से अधिक फरियादियों की समस्याएं राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार ने मंगलवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं सुदूरवर्ती क्षेत्रों से आए 65 से अधिक फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जनता दरबार में बिजली बिल, नया बिजली कनेक्शन, भू-अर्जन मुआवजा, अंबेडकर आवास, राशन कार्ड में नाम जोड़ने, कल्याण छात्रवृत्ति, भूमि विवाद, विधवा पेंशन, जर्जर विद्यालय भवन, फसल बीमा तथा मईया सम्मान योजना सहित विभिन्न मामलों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय…
