टीनप्लेट हादसे में घायलों से मिले अमित शर्मा, हरसंभव सहयोग का भरोसा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। विधायक सरयू राय के निर्देश पर असंगठित मजदूर प्रकोष्ठ के प्रतिनिधि अमित शर्मा ने टीनप्लेट कंपनी परिसर में हुई दुर्घटना में घायल बागबेड़ा निवासी दिलीप कुमार शर्मा सहित एक अन्य घायल से टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) में मुलाकात की। दोनों की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें सीसीयू में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
अमित शर्मा ने चिकित्सकों से घायलों के स्वास्थ्य और उपचार की जानकारी ली। साथ ही ठेका कंपनी बी.एन. दत्ता इंटरप्राइजेज के प्रतिनिधियों से बातचीत कर पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और इलाज के दौरान आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि विधायक सरयू राय इस कठिन समय में पीड़ित परिवार के साथ हैं और हरसंभव सहायता सुनिश्चित की जाएगी।

