मोदी के जन्मदिवस पर भाजयुमो का महारक्तदान शिविर
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजयुमो जमशेदपुर महानगर ने बिष्टुपुर स्थित जमशेदपुर ब्लड बैंक में महारक्तदान शिविर आयोजित किया। शिविर में भाजपा कार्यकर्ताओं, युवाओं और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया।
कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने रक्तदान को महादान बताते हुए युवाओं से नियमित रक्तदान करने की अपील की। भाजयुमो महानगर अध्यक्ष नितेश राज ने कहा कि जरूरतमंद मरीजों की मदद के उद्देश्य से शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदाताओं को प्रोत्साहन स्वरूप हेलमेट और टी-शर्ट भी प्रदान किए गए।

