Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ‘शिक्षा में रंगमंच’ कार्यशाला में विद्यार्थियों ने सीखे अभिनय और रचनात्मक अभिव्यक्ति के गुर
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    ‘शिक्षा में रंगमंच’ कार्यशाला में विद्यार्थियों ने सीखे अभिनय और रचनात्मक अभिव्यक्ति के गुर

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ‘शिक्षा में रंगमंच’ कार्यशाला में विद्यार्थियों ने सीखे अभिनय और रचनात्मक अभिव्यक्ति के गुर

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर, 20 सितंबर। गीता थिएटर जमशेदपुर एवं जमशेदपुर स्कूल ऑफ ड्रामा के संयुक्त तत्वावधान में गिरजाघर हॉल, बाराद्वारी में ‘शिक्षा में रंगमंच–रविवार रंगमंच कार्यशाला’ का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विद्यार्थियों एवं युवाओं को रंगमंच के माध्यम से व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और रचनात्मक अभिव्यक्ति के महत्व की जानकारी दी गई। केरला पब्लिक स्कूल, बार्मामाइंस के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    युवा फिल्मकार एवं रंगकर्मी प्रेम शर्मा ने रंगमंच से सिनेमा तक के अपने अनुभव साझा करते हुए अभिनय और मंचीय अभिव्यक्ति से जुड़ी गतिविधियां कराईं। वहीं रीमा डे ने शिक्षा में रंगमंच की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रंगमंच विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, संवाद क्षमता, कल्पनाशक्ति, टीमवर्क और रचनात्मक सोच विकसित करने का प्रभावी माध्यम है।

    कार्यशाला में प्रतिभागियों को नाट्य एवं एंकरिंग, नृत्य-गीत, मॉडलिंग और चित्रांकन जैसी विभिन्न कला विधाओं से भी परिचित कराया गया। आयोजकों ने बताया कि यह कार्यशाला हर रविवार जारी रखने की योजना है। सक्रिय प्रतिभागियों को निःशुल्क थिएटर क्लास से जुड़ने तथा चयनित प्रतिभागियों को राष्ट्रीय रंगमंच महोत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा। सभी प्रतिभागियों को सम्मान पत्र भी प्रदान किया जाएगा।

    आयोजकों ने बताया कि अभियान को शहर के अधिक से अधिक विद्यालयों तक पहुंचाने के लिए जिला शिक्षा एवं कला-संस्कृति से जुड़े अधिकारियों से प्रशासनिक सहयोग लेने की तैयारी की जा रही है।

    ‘शिक्षा में रंगमंच’ कार्यशाला में विद्यार्थियों ने सीखे अभिनय और रचनात्मक अभिव्यक्ति के गुर
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमोदी के जन्मदिवस पर भाजयुमो का महारक्तदान शिविर
    Next Article फरार आरोपितों को पकड़ने पहुंची हथौड़ी पुलिस से नोकझोंक, वाहन का शीशा तोड़ा

    Related Posts

    तुरामडीह में विस्फोटक परिवहन को लेकर सवाल, वाहन अभिलेखों और सुरक्षा प्रक्रिया की जांच की मांग

    September 20, 2026

    स्वर्गीय सरदार त्रिलोचन सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू एवं अन्य

    September 20, 2026

    माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्मोत्सव मनाया, श्रद्धा सुमन अर्पित

    September 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुरामडीह में विस्फोटक परिवहन को लेकर सवाल, वाहन अभिलेखों और सुरक्षा प्रक्रिया की जांच की मांग

    स्वर्गीय सरदार त्रिलोचन सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू एवं अन्य

    माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्मोत्सव मनाया, श्रद्धा सुमन अर्पित

    जुगसलाई में हत्या की साजिश नाकाम, दो गिरफ्तार

    घर लौट रही युवती से मोबाइल छीनकर फरार हुए उचक्के, पुलिस जांच में जुटी

    जायंट्स वीक के चौथे दिन कुष्ठ आश्रम में सेवा कार्य

    करीम सिटी कॉलेज में रोटरी का निःशुल्क कैंप, 17 मरीज चिन्हित

    ब्रह्मर्षि विकास मंच ने शोकसभा आयोजित कर श्याम सुंदर प्रसाद सिंह को दी श्रद्धांजलि

    जन सुराज पार्टी ने बिहार में आगामी विधान परिषद के चुनाव के लिए पांच उम्मीदवारों की घोषणा की

    फरार आरोपितों को पकड़ने पहुंची हथौड़ी पुलिस से नोकझोंक, वाहन का शीशा तोड़ा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.