जुगसलाई में हत्या की साजिश नाकाम, दो गिरफ्तार
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। जुगसलाई थाना क्षेत्र में मो. निजाम की हत्या की साजिश का खुलासा करते हुए पुलिस ने मो. आयन अली उर्फ अयान बच्चा और मो. इमरान उर्फ अलटु बच्चा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर आजाद खटाल मैदान की झाड़ियों से दो भारी धारदार हथियार और एक अवैध देशी कट्टा बरामद किया।
सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि घाघीडीह जेल में बंद मो. खुर्शीद उर्फ भाकुड के निर्देश पर दोनों आरोपियों ने निजाम की रेकी कर हमला करने की योजना बनाई थी। शिकायत के आधार पर विशेष टीम गठित कर कार्रवाई की गई। हथियार बरामदगी के बाद आर्म्स एक्ट के तहत अलग मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की भूमिका की जांच कर रही है।

