Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आईटीडीए एवं कल्याण विभाग की समीक्षा, योजनाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    आईटीडीए एवं कल्याण विभाग की समीक्षा, योजनाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 4, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आईटीडीए एवं कल्याण विभाग की समीक्षा, योजनाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: उप विकास आयुक्त असीम किस्पोट्टा की अध्यक्षता में आईटीडीए एवं कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं और कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

    बैठक में प्री एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत पात्र विद्यार्थियों को समय पर लाभ उपलब्ध कराने के लिए ई-कल्याण पोर्टल पर लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया। साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 में निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के लिए लाभुकों की सूची जल्द उपलब्ध कराने को कहा गया।

    समीक्षा के दौरान अल्पसंख्यक कब्रिस्तान, जाहेरस्थान, आदिवासी संस्कृति एवं कला केंद्र तथा धुमकुड़िया हाउस निर्माण योजनाओं की स्थिति की जानकारी ली गई। जिन योजनाओं का कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है या बंद पड़ा है, उनके संबंध में प्रतिवेदन प्रस्तुत करने तथा निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने का निर्देश संबंधित अभियंताओं को दिया गया।

    बैठक में संविधान की धारा 275(1) के तहत स्वीकृत योजनाओं एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत चयनित योजनाओं को शीघ्र शुरू करने पर भी जोर दिया गया। मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के लाभुकों को समय पर ऋण की किस्त जमा कराने तथा वन अधिकार अधिनियम के तहत लंबित दावों के निस्तारण और नए दावों के संकलन के लिए भी आवश्यक निर्देश दिए गए।

    बैठक में परियोजना निदेशक आईटीडीए, अभियंता, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनगर निकायों के विकास कार्यों की समीक्षा, स्वच्छता और जवाबदेही पर जोर
    Next Article राखा कॉपर प्लांट विस्तार पर बवाल: पेड़ कटाई से भड़की ग्रामसभा, काम ठप कर प्रमुख ने दी आंदोलन की चेतावनी

    Related Posts

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

    July 23, 2026

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नकली सिगरेट फैक्ट्री

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.