Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बाटा इंडिया नए उत्पादों के दम पर वृद्धि को देगी गति, 2030 तक कारोबार दोगुना करने का लक्ष्य
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    बाटा इंडिया नए उत्पादों के दम पर वृद्धि को देगी गति, 2030 तक कारोबार दोगुना करने का लक्ष्य

    News DeskBy News DeskNovember 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नयी दिल्ली, 11 नवंबर (भाषा) जूते-चप्पल बनाने वाली प्रमुख कंपनी बाटा इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) संजय राव ने कहा कि कंपनी स्टोर में जल्द से जल्द नए वैश्विक उत्पाद पेश करेगी। कंपनी का ध्यान ‘स्नीकर्स’ और युवाओं की पसंद के अनुरूप उत्पादों की श्रृंखला पर रहेगा। कंपनी 2030 तक भारत में अपना कारोबार दोगुना करने की दिशा में काम कर रही है।

    पदभार संभालने के बाद पहली बार कंपनी के वित्तीय नतीजों पर आयोजित चर्चा में राव ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य कारोबार दोगुना करना है। ‘रीइग्नाइट इंडिया 2030’ रणनीति के तहत अगले चार वर्षों में इसके लिए वार्षिक वृद्धि दर एकल अंक से दोहरे अंक के स्तर पर रखनी होगी।

    राव ने कहा, ‘‘ भारत में हमारा लक्ष्य 2030 तक कारोबार दोगुना करना है। इसके लिए हम साल-दर-साल की विस्तृत योजना बना रहे हैं। हालांकि, लक्ष्य कारोबार दोगुना करने का ही है। इसका स्पष्ट मतलब है कि अगले चार वर्षों में हम सालाना चक्रवृद्धि वृद्धि दर के लिहाज से मध्य एकल अंक से दोहरे अंक तक की वृद्धि दर हासिल करना चाहते हैं। ’’

    वित्त वर्ष 2025-26 में बाटा इंडिया का राजस्व 3,515.48 करोड़ रुपये रहा था।

    उन्होंने कहा कि कंपनी का लक्ष्य 2030 तक अपना लाभ दोगुने से अधिक करना भी है। इसके साथ ही विभिन्न कारोबारी पहलों के जरिये वृद्धि की रफ्तार में सुधार करना है।

    एक सवाल के जवाब में कंपनी के मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) अमित अग्रवाल ने कहा, ‘‘ ऐतिहासिक रूप से हमारी वार्षिक वृद्धि दर कम रही है। हालांकि, वृद्धि की गति बनी हुई है और हम पिछली तिमाही के मुकाबले आंकड़ों में सुधार करने की कोशिश कर रहे हैं। ’’

    उन्होंने कहा कि बाटा इंडिया ने जुलाई-सितंबर तिमाही में 7.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की और पिछले तीन तिमाहियों से कंपनी की वृद्धि जारी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसुप्रीम कोर्ट ने चार राज्यों से मांगा जवाब, प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर कार्रवाई का ब्योरा तलब
    Next Article कांगो में इबोला के मामले 11 हजार के पार तथा 5,387 लोगों की मौत

    Related Posts

    कांगो में इबोला के मामले 11 हजार के पार तथा 5,387 लोगों की मौत

    November 11, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने चार राज्यों से मांगा जवाब, प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर कार्रवाई का ब्योरा तलब

    November 11, 2026

    त्रिपुरा के पांच निकायों की 77 सीट पर भाजपा निर्विरोध जीती

    November 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कांगो में इबोला के मामले 11 हजार के पार तथा 5,387 लोगों की मौत

    बाटा इंडिया नए उत्पादों के दम पर वृद्धि को देगी गति, 2030 तक कारोबार दोगुना करने का लक्ष्य

    सुप्रीम कोर्ट ने चार राज्यों से मांगा जवाब, प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर कार्रवाई का ब्योरा तलब

    त्रिपुरा के पांच निकायों की 77 सीट पर भाजपा निर्विरोध जीती

    जब पहली बार भारत आई थीं सोनिया गांधी, एयरपोर्ट पर राजीव के साथ अमिताभ बच्चन भी पहुंचे थे लेने

    भारतीय दर्शकों के लिए बिल्कुल अनूठा अनुभव है रामायण: हेमा मालिनी

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात को 2028 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य तय किया

    शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,328 अंक उछला; निवेशकों की संपत्ति 6 लाख करोड़ बढ़ी

    विरासत में मिली संपत्ति से बेटे को बेदखल कर सकता है पिता, सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कानूनी अधिकार

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.