महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने पर जोर, नई जिम्मेदारियों पर मिली बधाई राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स के डिप्टी चेयरमैन प्रमोद तिवारी, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष गुलजार सिंह एवं स्टेट डिप्टी चेयरमैन विजय सिंह उपस्थित रहे। बैठक के दौरान संगठन में नई जिम्मेदारी प्राप्त करने वाले रश्मि खनूजा, श्वेता सिंह, नमिता सिंह एवं विनीता राय को सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर आगे बढ़ने का अवसर देना…
Author: News Desk
झारखंड स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट में स्टार टेबल टेनिस के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जमशेदपुर। जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 4 से 6 सितंबर 2026 तक आयोजित द्वितीय झारखंड स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट 2026 में बरिडीह स्थित स्टार टेबल टेनिस के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न आयु वर्गों में कई पदक अपने नाम किए। स्टार टेबल टेनिस के मृण्मय प्रधान ने पुरुष एकल वर्ग में उपविजेता (रनर्स-अप) का खिताब हासिल किया। वहीं वर्धन वशिष्ठ ने अंडर-13 बालक एकल में उपविजेता तथा अंडर-17 बालक एकल वर्ग में द्वितीय उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में स्मृति सिन्हा…
बेटे की मौत पर पिता का दर्द “हमें सच्चाई चाहिए, दोषियों पर कार्रवाई हो” राष्ट्र संवाद संवाददाता, जादूगोड़ा यूसीएल की नरवा माइंस में कार्यरत कर्मी अमित करवा के 20 वर्षीय पुत्र रोहित करवा की इलाज के दौरान हुई मौत को लेकर परिजनों ने कई सवाल उठाए हैं। शोकाकुल पिता अमित करवा ने बेटे की मौत को लेकर निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा, “मेरा बेटा स्वस्थ था, अचानक ऐसा क्या हुआ, हमें सिर्फ सच्चाई चाहिए।” परिजनों के अनुसार, तबीयत बिगड़ने के बाद रोहित को यूसील अस्पताल से इलाज के लिए दिशान हॉस्पिटल भेजा गया, जहां उसकी…
किसान की बेटी प्रीति को संस्कृत में मिला “गोल्ड” मृत्युंजय बर्मन राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला ईचागढ़ के चोगा गांव की प्रीति महतो ने संस्कृत ऑनर्स में स्वर्ण पदक हासिल कर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में मंगलवार को उन्हें राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार की मौजूदगी में गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। समारोह में कुल 54 छात्राओं को स्वर्ण पदक तथा 1990 छात्राओं को डिग्री दी गई। किसान गुणाधर महतो और गृहिणी सुगामनी महतो की बेटी प्रीति ने संस्कृत ऑनर्स में 77 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा चोगा…
खनन विभाग का कांदरबेड़ा में जांच, पांच वाहन जब्त राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए खनन विभाग का जांच अभियान जारी है। उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर मंगलवार को जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथी के नेतृत्व में कांदरबेड़ा काली मंदिर एवं कांदरबेड़ा-डोबो मार्ग के आसपास सघन नाका जांच अभियान चलाया गया। अभियान में स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस की टीम भी शामिल रही। जांच के दौरान पत्थर लदे दो हाइवा, बालू लदे दो हाइवा तथा एक आइसर वाहन को रोककर कागजात की जांच…
गुवा शहीदों को झामुमो ने किया नमन राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला झामुमो गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष भोंमरा माझी के नेतृत्व में पार्टी की प्रखंड कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गुवा गोलीकांड के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बलिदान को नमन किया गया। भोंमरा माझी ने कहा कि शहीदों का संघर्ष और कुर्बानी झारखंड की अस्मिता व अधिकारों की लड़ाई की प्रेरणा है। उन्होंने उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
गुवा शहीदों को जनप्रतिनिधियों ने किया नमन राष्ट्र संवाद संवाददाता, बड़बिल पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोआमुंडी प्रखंड स्थित गुवा बाजार के शहीद स्मारक पर मंगलवार को गुवा गोलीकांड के शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं गणमान्य लोगों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। झारखंड सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार तथा परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सिंहभूम की सांसद जोबा माझी, मझगांव विधायक नीरल पूर्ति, डुमरी विधायक जयराम महतो, जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु, मनोहरपुर…
एनआईटी में राष्ट्रीय महिला नेतृत्व सम्मेलन कल से राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला एनआईटी जमशेदपुर में 9 और 10 सितंबर को दो दिवसीय ‘राष्ट्रीय महिला नेतृत्व सम्मेलन-2026’ का आयोजन किया जाएगा। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, नई दिल्ली के मार्गदर्शन में होने वाले इस सम्मेलन का आयोजन एनआईटी जमशेदपुर, श्रीनाथ विश्वविद्यालय एवं इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन, सरायकेला के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। सम्मेलन में 13 राज्यों से करीब 150 महिला शिक्षाविद एवं नेतृत्वकर्ता शामिल होंगी। एनआईटी जमशेदपुर के निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधार ने सम्मेलन को संस्थान के लिए गौरव का विषय बताते हुए कहा कि महिला शिक्षा,…
टांगराईन विद्यालय में हुआ “रीडाथॉन”, पेड़ों की छाँव में पढ़े बच्चे राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। उत्क्रमित मध्य विद्यालय, टांगराईन में सोमवार को “रीडाथॉन” (सामूहिक वाचन) गतिविधि का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा एक से आठ तक के लगभग 60-70 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। यह गतिविधि पारंपरिक कक्षा-कक्ष से हटकर विद्यालय परिसर के छायादार वृक्षों के नीचे तथा खुले प्रांगण में संपन्न हुई। छात्र-छात्राओं को समूहों में बाँटकर दरी एवं चबूतरों पर बैठाया गया, जहाँ उन्होंने पाठ्यपुस्तकों तथा रुचिकर पठन सामग्री का वाचन किया। शिक्षकगण विद्यार्थियों के बीच घूम-घूम कर उनका मार्गदर्शन करते रहे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार तिवारी…
सरिया काटते करंट की चपेट में आया मजदूर, मौत राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला खरसावां थाना क्षेत्र की शिमला पंचायत के पोड़ाडीह गांव में मेसो विभाग की ओर से कराए जा रहे धूमकुड़िया भवन निर्माण के दौरान करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान बनमली नायक के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिजनों में आक्रोश है। जानकारी के अनुसार बनमली नायक निर्माणाधीन भवन में मजदूरी कर रहा था। इसी दौरान सरिया काटते समय वह अचानक बिजली के संपर्क में आ गया। तेज करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया…
