राष्ट्र संवाद संवाददाता
बोकारो सदर अस्पताल में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब इलाज के लिए पहुंचे मरीज के परिजनों ने डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगा दिए। परिजनों का कहना है कि डॉक्टर ने इलाज करने के बजाय उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और धमकी तक दे डाली।
बताया जा रहा है कि काला पत्थर इलाके से एक गंभीर मरीज को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। परिजनों का आरोप है कि ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर आर.पी. सिंह ने मरीज की हालत को नजरअंदाज करते हुए उनसे बदसलूकी की। आरोप है कि डॉक्टर ने गाली-गलौज की और यहां तक कि मारपीट व सिर फोड़ देने की धमकी भी दी।
घटना से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिजन डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।
इस मामले में डॉक्टर या अस्पताल प्रबंधन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।वही डीसी बोकारो अजय नाथ झा ने इस मामले की जांच सिविल सर्जन से कराने की बात कही और बोला कि किसी भी डॉक्टर को मरीज से इस तरह का व्यवहार कतई बर्दाश निजी किया जाएग

