प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्था के मेगा रक्तदान शिविर में जुटीं कई प्रमुख हस्तियां
राष्ट्र संवाद संवाददाता
आदित्यपुर: प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्था की ओर से भगवती एन्क्लेव स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित मेगा रक्तदान शिविर में कई प्रमुख राजनीतिक एवं सामाजिक हस्तियों ने भाग लिया।
शिविर में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, झारखंड स्टेट बार काउंसिल के उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल तथा शिविर के मुख्य संरक्षक एवं पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

अतिथियों ने रक्तदान को महादान बताते हुए लोगों से स्वेच्छा से रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने संस्था द्वारा मानव सेवा के उद्देश्य से आयोजित इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी साबित होते हैं।

शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा के इस अभियान में अपनी सहभागिता निभाई। संस्था की ओर से सभी रक्तदाताओं एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

