सैलून की आड़ में 2.51 करोड़ की ठगी का आरोप, तीन के खिलाफ केस राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। सोनारी के कागलनगर स्थित गोल्डन टाउन में साटिन पिंक सैलून की आड़ में 12 से अधिक लोगों से करीब 2 करोड़ 51 लाख 80 हजार रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर सोनारी पुलिस ने सैलून संचालक पूनम अरोड़ा, उनके पति सन्नी अरोड़ा और बेटे सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच की जिम्मेदारी उप-निरीक्षक परेश रजवार को सौंपी है। बिष्टुपुर के ओल्ड सर्किट हाउस एरिया निवासी शुभंकर चटर्जी की…
Author: dhiraj Kumar
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की आज PMLA की विशेष अदालत में सुनवाई राँची के बड़गांई अंचल की 8.86 जमीन से जुड़ी फर्जीवाड़ा और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में, आज रांची के सिविल कोर्ट स्थित पीएमएलए की विशेष अदालत में आरोप गठन को लेकर होगी सुनवाई वही एक दूसरी सुनवाई भी आज ही झारखंड हाईकोर्ट में होगी, जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा याचिका पर विस्तृत सुनवाई होगी, जिसमें ईडी की जारी जांच के दौरान पीएमएलए की विशेष अदालत के द्वारा आरोप गठन पर रोक करने की मांग की गई है
सोनारी में महिला से दिनदहाड़े चेन छिनतई, बाइक सवार बदमाश फरार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। सोनारी थाना क्षेत्र के बाल विहार, कुंज नगर में बुधवार सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली और तेज रफ्तार से फरार हो गए। घटना एसके मैन्स पार्लर स्थित काली मंदिर के समीप की बतायी जा रही है। जानकारी के अनुसार, महिला वहां से गुजर रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक उसके पास पहुंचे और मौका मिलते ही गले से सोने की चेन झपट ली। अचानक हुई छिनतई से महिला ने शोर मचाया,…
जमशेदपुर की बिगड़ती विधि-व्यवस्था पर CAIT चिंतित, मुख्यमंत्री से 7 तत्काल कदम उठाने की मांग राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने जमशेदपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री से व्यापारियों और नागरिकों की सुरक्षा के लिए तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। CAIT के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री सुरेश सोंथालिया ने कहा कि जमशेदपुर प्रमुख औद्योगिक एवं व्यापारिक केंद्र है और यहां की कानून-व्यवस्था का सीधा असर व्यापार, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों पर पड़ता है। CAIT ने साकची, बिष्टुपुर, जुगसलाई, गोलमुरी, मानगो और आदित्यपुर सहित प्रमुख बाजारों में दिन-रात…
अधिवक्ता अनुराधा चौधरी के निधन पर राजेश शुक्ल ने शोक जताया राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाईस चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन की वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीमती अनुराधा चौधरी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है l श्री शुक्ल नेअपने शोक संदेश में कहा है कि श्रीमती चौधरी एक व्यवहारकुशलता अधिवक्ता थी,जरूरतमंदों को न्याय दिलाने के सदैव प्रयासरत रहती थी l उनके निधन से एक कुशल और अनुभवी अधिवक्ता हमसेअलग हो गया है l उनका निधन अधिवक्ता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है lश्रीमती चौधरी कैसर से पीड़ित थी,उनका इलाज…
हर भारतीय का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो,तार्किक विसंगतियों की आड़ में भाजपा को लाभ न पहुंचाए चुनाव आयोग: विक्टर सोरेन राष्ट्र संवाद संवाददाता अव्यावहारिक तार्किक विसंगतियों की आड़ में चुनाव आयोग चिन्हित कर उन भारतीय मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से हटवाने में लगी है,जो भाजपा के विपक्षी पार्टीयों के समर्थक हैं। यह परोक्ष रूप से भाजपा को लाभ पहुंचाने का कुत्सित प्रयास है। इस पर अविलंब रोक लगे यह संविधान की हत्या करने जैसा है,और इसका लोकतांत्रिक तरीके से हम विरोध करते रहेंगे। ये विचार पूर्वी सिंहभूम जिला समिति के अध्यक्ष विक्टर सोरेन ने पूर्वी सिंहभूम जिला…
पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, कई घायल, तीन की हालत गंभीर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा स्थित नेपाली बस्ती में शनिवार देर शाम पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही एमजीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा।…
सोनारी विश्वकर्मा पूजा पंडाल पहुंचे समाजसेवी राजकुमार सिंह, पूजा समिति का बढ़ाया उत्साह राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: सोनारी एरोड्रम स्थित टैक्सी-टेम्पो स्टैंड परिसर में आयोजित श्री श्री विश्वकर्मा पूजा कमिटी के पूजा पंडाल में शहर के समाजसेवी राजकुमार सिंह पहुंचे। वर्ष 1964 से संचालित इस प्रतिष्ठित पूजा समिति के पंडाल का उन्होंने अवलोकन किया और पूजा आयोजन की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने राजकुमार सिंह का स्वागत किया। उन्होंने पूजा पंडाल की सजावट, सुरक्षा व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं के लिए की गई सुविधाओं की सराहना की। राजकुमार सिंह ने कहा कि विश्वकर्मा पूजा केवल…
दिव्यांग बच्चों के साथ पूर्व पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बिताई आत्मीय शाम बच्चों की मुस्कान और हिम्मत ने छुआ दिल, कहा—देखना आंखों से नहीं, दिल से होता है राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड :पूर्व पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने एक आत्मीय पहल के तहत दिव्यांग बच्चों के साथ शाम बिताई और उनके साथ रात्रि भोज में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने बच्चों से बातचीत की, उनके साथ समय बिताया और उनकी खुशियों को करीब से महसूस किया। अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि इन बच्चों के साथ बिताया गया समय उनके लिए बेहद भावुक और प्रेरणादायक रहा। उन्होंने…
मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर में घुसी, युवक-युवती मौके से हुए रवाना राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मरीन ड्राइव मुख्य मार्ग पर मंगलवार रात एक तेज रफ्तार सफेद रंग की कार अनियंत्रित होकर सड़क के बीच डिवाइडर में जा फंसी. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. दुर्घटना में कार भी क्षतिग्रस्त हुई है. दुर्घटनाग्रस्त कार का नंबर JH05DE-8279 बताया जा रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार मरीन ड्राइव मुख्य मार्ग से गुजर रही थी. इसी दौरान चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और कार सड़क के बीच बने डिवाइडर में…
