अधिवक्ता अनुराधा चौधरी के निधन पर राजेश शुक्ल ने शोक जताया
राष्ट्र संवाद संवाददाता
झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाईस चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन की वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीमती अनुराधा चौधरी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है l
श्री शुक्ल नेअपने शोक संदेश में कहा है कि श्रीमती चौधरी एक व्यवहारकुशलता अधिवक्ता थी,जरूरतमंदों को न्याय दिलाने के सदैव प्रयासरत रहती थी l उनके निधन से एक कुशल और अनुभवी अधिवक्ता हमसेअलग हो गया है l उनका निधन अधिवक्ता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है lश्रीमती चौधरी कैसर से पीड़ित थी,उनका इलाज दिल्ली में एम्स हॉस्पिटल में चल रहा था ,आज तीन बजे दिन में उनके निधन की सूचना मिली l
श्री शुक्ल ने भगवान से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया है और परिजनों के प्रति संवेदना जतायी है l

