
लेखक: राष्ट्र संवादसंवाददाता
बखरी,बेगूसराय : बखरी प्रखंड क्षेत्र में छठ घाटों को लेकर बखरी अंचलाधिकारी उत्पल हीमविन ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रखंड में कुल 55 छठ घाटों की सूची तैयार की गई है।
उन्होंने बताया कि इनमें 5 घाट अति संवेदनशील, 3 घाट संवेदनशील और 6 घाट पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। अति संवेदनशील और संवेदनशील घाटों पर पुलिस बल, गोताखोर और स्वयंसेवकों की तैनाती की जाएगी।
सीओ ने कहा कि सभी घाटों की साफ-सफाई, रोशनी और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिया गया है।
उन्होंने कहा कि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। घाटों पर भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन सुविधा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

