
लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाता
बखरी (बेगूसराय) : परिहारा थाना क्षेत्र में मारपीट में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय विशाल कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में भारी आक्रोश है। घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने परिहारा थाना के सामने सड़क जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
ग्रामीणों ने प्रवीण चौधरी उर्फ बिट्टू पंडित और उनके परिवार के सदस्यों पर हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने पैसे लेकर आरोपियों को बचाने और उन्हें फरार कराने का काम किया है। इसी आरोप को लेकर लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति भारी नाराजगी देखी जा रही है।
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों की मांग है कि मामले में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और पुलिस की भूमिका की निष्पक्ष जांच हो।
वहीं डीएसपी कुंदन कुमार द्वारा 12 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिए जाने के आश्वासन के बाद जाम टूटा। डीएसपी के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए और सड़क पर आवागमन बहाल हुआ。

