
लेखक: बेगूसराय/राष्ट्र संवाद संवाददाता
राजकीय सिमरिया कल्पवास मेला में विधि व्यवस्था संधारण के लिए प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों की कर्तव्य के प्रति लापरवाही को डीएम रिची पाण्डेय ने गंभीरता से लिया है। मेला ड्यूटी के दौरान प्रथम एवं द्वितीय पाली में अपने निर्धारित कर्तव्य स्थल से अनुपस्थित पाए गए कुल 32 पदाधिकारी एवं कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उनसे 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही स्पष्टीकरण स्वीकृत होने तक सभी संबंधितों के दिनांक 12 नवंबर के एक दिन के वेतन की निकासी पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है।
कल्पवास मेला में विधि व्यवस्था संधारण के लिए दिनांक 18 अक्टूबर से 24 नवंबर तक एकांतर दिनों में प्रथम एवं द्वितीय पाली के लिए पदाधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। प्रथम पाली का समय प्रातः 06:00 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली का समय अपराह्न 02:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक निर्धारित था। दिनांक 12 नवंबर को प्रथम पाली के दौरान प्रातः 08:30 बजे वरीय उप समाहर्त्ता आमिर अहमद द्वारा किए गए औचक निरीक्षण में प्रतिनियुक्त 16 पदाधिकारी एवं कर्मी निर्धारित कर्तव्य स्थल से अनुपस्थित पाए गए। वहीं द्वितीय पाली के दौरान अपराह्न 05:40 बजे राजस्व अधिकारी सह स्थिर दंडाधिकारी नियंत्रण कक्ष द्वारा किए गए औचक निरीक्षण में प्रतिनियुक्त 16 पदाधिकारी एवं कर्मी निर्धारित कर्तव्य स्थल पर अनुपस्थित मिले।
प्रथम पाली में अनुपस्थित पाए गए पदाधिकारी होगी विभागीय कार्रवाई
प्रथम पाली में अनुपस्थित पाए गए पदाधिकारियों एवं कर्मियों में नावकोठी की बाल विकास परियोजना पदाधिकारी गुंजन मौली चेरिया बरियारपुर के वरीय सहकारिता प्रसार पदाधिकारी सिकन्दर कुमार बरौनी की प्रखंड अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी पूनम सुकुमारी छौड़ाही के प्रखंड कृषि पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार यादव डंडारी एवं नावकोठी के प्रखंड उद्यान पदाधिकारी मो हसीन असरफ खोदावन्दपुर एवं गढ़पुरा के प्रखंड कल्याण पदाधिकारी पंकज कुमार नावकोठी के आपूर्ति निरीक्षक मनोज कुमार तेघड़ा प्रखंड कार्यालय के बीटीएम अमरेश कुमार लोक स्वास्थ्य प्रमंडल तेघड़ा के कनीय अभियंता संतोष कुमार बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल बरौनी के कनीय अभियंता लालेन्द्र प्रसाद ग्रामीण कार्य विभाग तेघड़ा के तकनीकी पर्यवेक्षक अमूल्य रतन ग्रामीण कार्य विभाग तेघड़ा के जांच एवं गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला के तकनीकी पर्यवेक्षक विश्वजीत कुमार मटिहानी के पंचायत सचिव सुनील कुमार सिंह बरौनी एवं हाजीपुर के कृषि समन्वयक निकेश कुमार तेघड़ा के प्रखंड परियोजना प्रबंधक बिरजू कुमार तथा भगवानपुर के मनरेगा तकनीकी सहायक संजय कुमार शामिल हैं।
द्वितीय पाली में अनुपस्थित पाए गए पदाधिकारी होगी विभागीय कार्रवाई
द्वितीय पाली में अनुपस्थित पाए गए पदाधिकारियों एवं कर्मियों में गढ़पुरा के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अनूप कुमार जायसवाल बरौनी के प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी रूपेश कुमार भगवानपुर के प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी अमित अक्षय मिश्रा भगवानपुर के प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुयशराज कृष्ण बछवाड़ा के प्रखंड कृषि पदाधिकारी कन्हैया राम बरौनी अतिरिक्त प्रभार मंसूरचक के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी हिमांशु शेखर बरौनी के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुभाष कुमार भगवानपुर के वरीय सहकारिता प्रसार पदाधिकारी अनुपम कुमार बलिया के प्रखंड उद्यान पदाधिकारी रौशनवत्स ग्रामीण कार्य विभाग चेरिया बरियारपुर के कनीय अभियंता केदारनाथ यादव नगर परिषद बखरी के कनीय अभियंता अवरेन्द्र कुमार सिंह बरौनी के पंचायत सचिव अर्जुन पासवान तेघड़ा निपनियाँ एवं मधुरापुर के कृषि समन्वयक गोविन्द कुमार तेघड़ा के कृषि समन्वयक दीपक कुमार बरौनी के कृषि समन्वयक संजीव कुमार तथा तेघड़ा के कृषि समन्वयक राजीव कुमार शामिल हैं।
सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना निर्धारित कर्तव्य स्थल से अनुपस्थित रहना गंभीर लापरवाही
उन्होंने बिना किसी पूर्व सूचना अथवा सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के निर्धारित कर्तव्य स्थल से अनुपस्थित रहने को स्वेच्छाचारिता मनमानेपूर्ण कार्यशैली कर्तव्य के प्रति गंभीर लापरवाही एवं वरीय पदाधिकारी के आदेश की अवहेलना माना है। सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि संबंधित पत्र प्राप्ति के 24 घंटे के भीतर अपना स्पष्टीकरण समर्पित करें

