UCIL में सरकारी बंगले को लेकर विवाद: पूर्व तकनीकी निदेशक मनोज कुमार पर नियम उल्लंघन के आरोप, नए निदेशक गेस्ट हाउस में रहने को मजबूर राष्ट्र संवाद संवाददाता यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) में तकनीकी निदेशक के सरकारी आवास को लेकर विवाद गहरा गया है। आरोप है कि तकनीकी निदेशक पद से हटाए जा चुके जीएम मनोज कुमार ने अब तक आवंटित सरकारी बंगला खाली नहीं किया है, जिसके कारण वर्तमान तकनीकी निदेशक को पदभार संभालने के बाद भी गेस्ट हाउस में रहना पड़ रहा है। इस पूरे मामले ने यूसीआईएल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर…
Author: dhiraj Kumar
छोटा तालाब से 60 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद, क्षेत्र में फैली सनसनी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: सुंदरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत केरुवाडूंगरी पंचायत के रीदय टोला स्थित छोटे तालाब से सोमवार को करीब 60 वर्षीय रंजीत दास का शव बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह स्थानीय लोगों ने तालाब में एक शव तैरता देखा, जिसके बाद इसकी सूचना तुरंत सुंदरनगर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान रंजीत दास (60) के रूप में की गई।…
मानगो में जनसुविधा समिति का गठन, सरयू राय ने कई पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की स्वीकृति के उपरांत मानगो नगर निगम क्षेत्र में नागरिकों से संपर्क करने, उनकी समस्याओं का समाधान करने तथा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की देखरेख करने के उद्देश्य से मानगो जनसुविधा समिति का गठन किया गया है। यह जानकारी विधायक सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दी। मुकुल मिश्रा ने बताया कि मानगो जनसुविधा समिति के संयोजक पप्पू सिंह बनाए गए हैं जबकि सदस्य के रुप में कुलविंदर…
जमशेदपुर पूर्वी में SIR अभियान के लिए 51 सहायता शिविर, रघुवर दास ने किया निरीक्षण राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मतदाताओं को सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से विधायक पूर्णिमा साहू के निर्देशानुसार कमल सहयोग समिति का गठन किया गया है। समिति की ओर से विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न बस्तियों एवं आवासीय क्षेत्रों में कुल 51 स्थानों पर विशेष सहायता शिविर लगाए गए हैं। इन शिविरों में मतदाताओं को गणना प्रपत्र (Enumeration Form) भरने, आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी देने तथा एसआईआर प्रक्रिया से जुड़ी अन्य औपचारिकताओं में सहयोग उपलब्ध…
सरायकेला एसपी से मिला सीजीपीसी प्रतिनिधिमंडल, समाज को सहयोग का दिया आश्वासन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर कोल्हान में सिखों के धार्मिक और सामाजिक मामलों पर पहरा देने वाली संस्था सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को सरायकेला के नए एसपी मनोज स्वर्गियारी से मिला. सीजीपीसी प्रधान सरदार भगवान सिंह की अगुवाई में सर्वप्रथम नए पुलिस अधीक्षक को जिले की कमान संभालने के लिए बधाई दी गई. इसके साथ ही सीजीपीसी की ओर से कोल्हान के 34 गुरुद्वारों की जानकारी देते हुए समाज के किसी भी प्रकार के मामले थाना आने पर उन्हें सम्बंधित गुरुद्वारा कमेटी के पास सौंपने…
सरायकेला में एसपी ने बाइक से किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, संवेदनशील क्षेत्रों में चलाया विशेष गश्ती अभियान राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला: जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी मंगलवार को स्वयं बाइक पर सवार होकर आदित्यपुर थाना क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने थाना प्रभारी अंजनी कुमार, टाइगर मोबाइल के जवानों तथा पुलिस बल के साथ मोटरसाइकिल गश्ती कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। गश्ती के दौरान संभावित अपराध स्थलों का भौतिक सत्यापन किया गया और विभिन्न इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।…
जमशेदपुर: हिमांशु सिंह हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, एक नाबालिग समेत चार और आरोपी गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित डबल डाउन बार के बाहर करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह की सनसनीखेज हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग समेत चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लखींद्र लोहार, जगदीश मंडल, विजय महानंद तथा एक नाबालिग के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से वारदात में इस्तेमाल किए जाने वाले धारदार हथियार, जिनमें चापड़, कुल्हाड़ी, भुजाली और चाकू शामिल…
हिमांशु सिंह हत्याकांड की CBI जांच की मांग, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के बहुचर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच सीबीआई (CBI) से कराने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधिमंडल के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में लोकभवन जाकर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा गया। प्रतिनिधिमंडल ने इस जघन्य हत्याकांड की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित कर दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई करने तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के अलावा…
अवैध नशे के कारोबार पर कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीण छात्र संघ के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक संजीव सरदार को सौंपा ज्ञापन हल्दीपोखर क्षेत्र में अवैध लॉटरी, गांजा, ब्राउन शुगर और शराब के कारोबार पर रोक लगाने की उठी मांग, विधायक ने वरीय अधिकारियों से कार्रवाई का दिया भरोसा राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। ग्रामीण छात्र संघ, पोटका के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को पोटका विधायक संजीव सरदार को ज्ञापन सौंपकर कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर एवं आसपास के इलाकों में कथित रूप से चल रहे अवैध लॉटरी, गांजा, ब्राउन शुगर एवं अवैध शराब के कारोबार पर तत्काल रोक लगाने की मांग…
भाजपा जमशेदपुर महानगर ने श्रद्धाभाव से मनाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष एवं प्रखर राष्ट्रवादी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा सोमवार को साकची स्थित जिला कार्यालय में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विधायक पूर्णिमा साहू, प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह, पूर्व विधायक मेनका सरदार सहित वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। इस…
