Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आज़ादी के बाद पहली बार डुमरिया को मिलने जा रहा अपना 30 बेड का अस्पताल, 18 अगस्त को उद्घाटन करेंगे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    आज़ादी के बाद पहली बार डुमरिया को मिलने जा रहा अपना 30 बेड का अस्पताल, 18 अगस्त को उद्घाटन करेंगे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आज़ादी के बाद पहली बार डुमरिया को मिलने जा रहा अपना 30 बेड का अस्पताल, 18 अगस्त को उद्घाटन करेंगे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी

    विधायक संजीव सरदार के आग्रह पर उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे स्वास्थ मंत्री, डुमरिया की 10 पंचायतों के हजारों लोगों को मिलेगा लाभ

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    डुमरिया। पोटका विधायक संजीव सरदार के लगातार प्रयास और पहल से डुमरिया प्रखंड के भालुकपातड़ा मौजा में करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित 30 बेड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का उद्घाटन आगामी 18 अगस्त को राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री इरफान अंसारी करेंगे। विधायक संजीव सरदार के आग्रह पर मंत्री उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस अवसर पर विधायक संजीव सरदार समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे यह जानकारी झामुमो डुमरिया प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन ने दी.

    आज़ादी के बाद पहली बार डुमरिया को मिलेगा अपना हाईटेक सीएचसी

    प्रेस को संबोधित करते हुए झामुमो डुमरिया प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन ने बताया कि देश के आज़ादी के बाद पहली बार डुमरिया प्रखंड में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण हुआ है। इससे पहली कई जनप्रतिनिधि आए लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि विधायक संजीव सरदार के अथक प्रयास से अब डुमरिया प्रखंड की 10 पंचायतों के हजारों लोगों के लिए बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इससे ग्रामीणों को इलाज के लिए दूर के अस्पतालों पर निर्भरता कम होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्वास्थ मंत्री डॉ इरफान अंसारी और विधायक संजीव सरदार का आभार जताया। इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन, सचिव जयपाल सिंह मुर्मू, कोषाध्यक्ष अर्जून मुर्मू, भगत हांसदा, सुरेश हेंब्रम,दुला मुर्मू, दूर्गा चरण टुडू, सिदाम मुर्मू, रामदास हेंब्रम, तानो मार्डी आदि मौजूद थे।

    अस्पताल में मिलेंगी ये प्रमुख सुविधाएं

    सीएचसी प्रभारी डॉ. पाराव माझी के अनुसार, नवनिर्मित अस्पताल में 30 बेड, सभी प्रकार की आवश्यक खून की जांच, गैर-संचारी रोग (NCD) जांच एवं सेवाएं तथा किशोर स्वास्थ्य परामर्श केंद्र की सुविधा उपलब्ध होगी। अस्पताल 24 घंटे संचालित किया जाएगा।

    इसके अलावा अस्पताल परिसर में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट भी संचालित होगी, जहां टीबी, मलेरिया, पीलिया (जॉन्डिस) समेत विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जांच के साथ साथ हाईटेक एम्बुलेंस की सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी।

    18 अगस्त को उद्घाटन करेंगे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी आज़ादी के बाद पहली बार डुमरिया को मिलने जा रहा अपना 30 बेड का अस्पताल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से मिले विधायक संजीव सरदार, पोटका विधानसभा में स्वास्थ्य सुविधाओं के उद्घाटन का दिया निमंत्रण
    Next Article साकची आम बागान में राष्ट्रीय आर्ट एन्ड क्राफ्ट 2026: हस्तशिल्प और ऑटो एक्सपो का महासंगम

    Related Posts

    सीईसी के खिलाफ जंतर मंतर पर सीजेपी को प्रदर्शन की अनुमति नहीं, 2 अक्टूूबर के लिए किया था एलान

    September 29, 2026

    एशियन गेम्स 2026 : नीरू का निशाना सटीक, भारत को मिला 5वां गोल्ड, विमेंस ट्रैप टीम ने जीता सिल्वर

    September 29, 2026

    सुको की सलाह : ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो उसे बिजली बिल में जोड़ दें, सरकार को 45 हजार करोड़ वसूलने हैं

    September 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सीईसी के खिलाफ जंतर मंतर पर सीजेपी को प्रदर्शन की अनुमति नहीं, 2 अक्टूूबर के लिए किया था एलान

    एशियन गेम्स 2026 : नीरू का निशाना सटीक, भारत को मिला 5वां गोल्ड, विमेंस ट्रैप टीम ने जीता सिल्वर

    सुको की सलाह : ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो उसे बिजली बिल में जोड़ दें, सरकार को 45 हजार करोड़ वसूलने हैं

    तमिलनाडु : मदुरै में CM विजय के कार्यक्रम में 15 लोग बेहोश हुए, मची अफरा-तफरी मची, अस्पताल में भर्ती

    उज्जैन शाही मस्जिद मामले में हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, समझौते के बाद अपील खत्म निगम के आश्वासन रहेंगे बाध्यकारी

    म्यांमार के रखाइन में एक बाजार के पास सेना के हवाई हमले में 49 लोगों की मौत, 58 घायल

    भारत का Essar ग्रुप अमेरिका में सबसे बड़ा स्टील प्लांट बनाएगा, ट्रंप ने किया 18 अरब डॉलर के प्रोजेक्ट का ऐलान

    विश्व हृदय दिवस पर TMH की उपलब्धियां: 10 साल में 22 हजार से अधिक कार्डियक प्रक्रियाएं

    2029 तक रांची में सूचना प्रौद्योगिकी पार्क शुरू करने का लक्ष्य, तीन वर्षों में 75 हजार रोजगार सृजन की योजना

    आम्रपाली के कुहरा पत्रा जंगल से 3.640 टन अवैध कोयला बरामद, सीसीएल प्रबंधन को किया गया सुपुर्द

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.