
छठी मैया जी कृपा पूरे विश्व पर बनी रहे – काले
कहा छठ महापर्व की आस्था और परंपरा हमारी सांस्कृतिक पहचान ।
खरना पर छठ व्रतियों के घर पहुंचे भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले, ग्रहण किया प्रसाद
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : लोकआस्था के महापर्व छठ के दूसरे दिन खरना के अवसर पर भाजपा नेता एवं झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में छठ व्रतियों के आवास पर पहुंचकर खरना का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने व्रतियों एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं।
काले ने कहा कि छठ महापर्व हमारी सनातन संस्कृति, अटूट लोकआस्था और सामाजिक समरसता का जीवंत प्रतीक है। खरना का प्रसाद ग्रहण करना मेरे लिए सौभाग्य और आत्मिक आनंद का विषय है। छठ व्रतियों की कठिन तपस्या, असीम श्रद्धा और परिवार एवं समाज के कल्याण के प्रति उनका समर्पण हम सभी को प्रेरणा देता है। यह महापर्व हमें स्वच्छता, संयम, अनुशासन और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का संदेश देता है। मेरी कामना है कि छठी मईया एवं भगवान सूर्यदेव की असीम कृपा सभी पर बनी रहे तथा प्रत्येक परिवार सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि से परिपूर्ण हो।
काले ने सभी छठ व्रतियों एवं उनके परिवारों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए महापर्व के सफल एवं निर्विघ्न आयोजन की मंगलकामना की।

