
अमरप्रीत सिंह काले, जयप्रकाश राय और ललित दास ने ग्रहण किया खरना का महाप्रसाद
राष्ट्र संवाद के संपादक देवानंद सिंह के आवास पर पहुंचे गणमान्य अतिथि, छठ महापर्व की दी शुभकामनाएं
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर खरना के महाप्रसाद के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल रघुवर दास के सुपुत्र ललित दास, भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले तथा ‘चमकता आईना’ के संपादक जयप्रकाश राय राष्ट्र संवाद के संपादक देवानंद सिंह के आवास पर पहुंचे। तीनों गणमान्य अतिथियों ने खरना का महाप्रसाद ग्रहण किया तथा छठी मईया और भगवान सूर्यदेव के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
इस अवसर पर आत्मीय मुलाकात और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सभी ने एक-दूसरे को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
खरना के महाप्रसाद के इस पावन अवसर पर गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने सामाजिक सौहार्द, आपसी प्रेम और आत्मीयता का सुंदर संदेश दिया।
सामाजिक, राजनीतिक प्रतिनिधियों के साथ पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने भी ग्रहण किया खरना का महाप्रसाद
कांग्रेस नेता विजय खान के सुपुत्र विशेष खान के साथ शहर के विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक प्रतिनिधियों तथा पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने भी राष्ट्र संवाद के संपादक देवानंद सिंह के आवास पर आयोजित खरना के महाप्रसाद में भाग लिया। इस अवसर पर सभी ने छठी मईया की आराधना की और एक-दूसरे को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं। खरना के इस पावन अवसर पर सामाजिक सौहार्द, आपसी भाईचारे और आत्मीयता का सुंदर संगम देखने को मिला।

