Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » IITF-2026 में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया झारखंड पवेलियन का उद्घाटन
    Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    IITF-2026 में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया झारखंड पवेलियन का उद्घाटन

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 14, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    IITF-2026 में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया झारखंड पवेलियन का उद्घाटन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाता

    नई दिल्ली/रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (IITF)-2026 में झारखंड पवेलियन और पलाश का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा एवं वीर शहीद सिद्धो-कान्हू की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव भी मौजूद रहे।

    इस वर्ष झारखंड को मेले में ‘फोकस स्टेट’ के रूप में भागीदारी का अवसर मिला है। पवेलियन की थीम ‘विकास और विरासत’ रखी गई है। इसके माध्यम से राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, विकास की संभावनाओं और सरकारी योजनाओं को राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित किया जा रहा है।

    मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर पारंपरिक हस्तशिल्प, टसर सिल्क, स्थानीय उत्पादों, कला-संस्कृति और उद्यमिता से जुड़े प्रयासों की जानकारी ली। पवेलियन में महिला स्वयं सहायता समूहों, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, स्थानीय कारीगरों और शिल्पकारों के उत्पादों को विशेष स्थान दिया गया है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से झारखंड की सांस्कृतिक पहचान, महिला उद्यमिता, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और विकासात्मक पहलों को देशभर में पहचान दिलाना सरकार का उद्देश्य है। उद्घाटन समारोह में मुख्य सचिव अविनाश कुमार सहित राज्य सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

    IITF 2026 झारखंड पवेलियन झारखंड विकास व्यापार मेला
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछठी मैया जी कृपा पूरे विश्व पर बनी रहे – काले
    Next Article आदिवासी नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में विधायक भूषण बाड़ा की तत्काल गिरफ्तारी हो : रघुवर दास

    Related Posts

    आदिवासी नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में विधायक भूषण बाड़ा की तत्काल गिरफ्तारी हो : रघुवर दास

    November 14, 2026

    छठी मैया जी कृपा पूरे विश्व पर बनी रहे – काले

    November 14, 2026

    अमरप्रीत सिंह काले, जयप्रकाश राय और ललित दास ने ग्रहण किया खरना का महाप्रसाद

    November 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदिवासी नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में विधायक भूषण बाड़ा की तत्काल गिरफ्तारी हो : रघुवर दास

    IITF-2026 में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया झारखंड पवेलियन का उद्घाटन

    छठी मैया जी कृपा पूरे विश्व पर बनी रहे – काले

    अमरप्रीत सिंह काले, जयप्रकाश राय और ललित दास ने ग्रहण किया खरना का महाप्रसाद

    एसपी अनिमेष नैथानी की तत्परता से नाबालिग बच्ची हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की सख्ती से वन भूमि पर अफीम की खेती का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

    प्रदूषण फैलाने को लेकर रुआम ग्राम सभा में नाराजगी जनसुनवाई में करेंगे विरोध।

    आस्था के रंग में सराबोर हुआ बखरी, खरना के साथ शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला उपवास

    छठ में घाटों पर पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

    सरकारी गाड़ी के बोर्ड की आड़ में शराब तस्करी, बखरी डीसीएलआर लिखी स्कॉर्पियो से 216 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.