Author: dhiraj Kumar

रांगा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ब्राउन शुगर के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, इलाके में हड़कंप राष्ट्र संवाद संवाददाता साहिबगंज। रांगा थाना पुलिस ने अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी अखिलेश यादव के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर आरोपियों को धर दबोचा तथा उनके पास से ब्राउन शुगर सहित अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की। गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ की जा रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में पुलिस…

Read More

बिरसानगर पीएम आवास योजना के लाभुकों ने गृह प्रवेश और बैंक लोन की समस्या को लेकर विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात पूर्णिमा साहू ने मंत्री सुदिव्य सोनू से की दूरभाष पर वार्ता, पीएम आवास आवंटन में तेजी लाने की रखी मांग राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बिरसानगर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित आवासों के आवंटन में हो रही देरी एवं बैंक लोन संबंधी समस्याओं को लेकर लाभुकों ने गुरुवार को विधायक पूर्णिमा साहू से उनके एग्रिको स्थित आवासीय कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान लाभुकों ने गृह प्रवेश में लगातार हो रही देरी, बैंक…

Read More

गायत्री परिवार के साप्ताहिक सत्संग में गूंजा नशा मुक्ति का संदेश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : अखिल विश्व गायत्री परिवार के नवयुग दल टाटानगर द्वारा आयोजित साप्ताहिक सत्संग का आयोजन गायत्री ज्ञान मंदिर भालूबासा में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ नाद योग एवं 24 बार गायत्री मंत्र जाप से किया गया। इसके पश्चात गुरु आवाहन, सत्संकल्प पाठ एवं गायत्री चालीसा का सामूहिक पाठ हुआ। सत्संग में उपस्थित साधकों ने युग संगीत “जब कोई नहीं अपना…” के माध्यम से आध्यात्मिक भावनाओं का अनुभव किया। वातावरण भक्तिमय एवं ऊर्जा से ओतप्रोत बना रहा। कार्यक्रम के दौरान…

Read More

शिवभक्ति में डूबा गम्हरिया का मणिपुर, भोक्ता पूजा में दिखी अद्वितीय आस्था राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरियारो हिण पर्व के पावन अवसर पर गम्हरिया प्रखंड के बुरूडीह पंचायत अंतर्गत कांकी मणिपुर गांव स्थित श्री श्री शिव पूजा कमिटी द्वारा आयोजित भोक्ता पूजा श्रद्धा और भक्ति के साथ समापन हुआ। आज अंतिम दिन सुबह श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। पूरे गांव में भक्तिमय माहौल बना रहा। इससे पूर्व गत रात्रि में आयोजित छऊ नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लोगों को देर रात तक बांधे रखा। लोक संस्कृति और धार्मिक परंपरा के…

Read More

पद्मिनी एकादशी पर अयोध्या पहुंचे आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्र राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। पद्मिनी एकादशी के पावन अवसर पर आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जमशेदपुर के छात्रों ने अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। आध्यात्मिक यात्रा के दौरान छात्रों ने सबसे पहले सरयू नदी के तट पर स्नान एवं ध्यान किया, इसके बाद प्रभु श्रीराम, रामलला तथा हनुमानगढ़ी में विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान छात्रों ने जानकी भवन सहित प्राचीन धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर धार्मिक ग्रंथों पर आधारित प्राचीन अयोध्या की वास्तविकता और महत्ता को जाना। साथ ही सूर्य तिलक और अयोध्या की आध्यात्मिक परंपराओं…

Read More

रेल यात्री संघर्ष समिति पूर्ववत सक्रिय रहेगी ट्रेनों की लेटलतीफी पर निगरानी जारी रखने का फैसला, राजनीतिक दलों की उदासीनता पर अफसोस राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। विधायक सरयू राय के आवासीय कार्यालय में गुरुवार को रेल यात्री संघर्ष समिति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ चलाए गए आंदोलन और दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम द्वारा प्रमुख मांगें स्वीकार किए जाने के बाद की स्थिति पर चर्चा की गई। समिति ने निर्णय लिया कि आंदोलन समाप्त नहीं होगा और रेल यात्री संघर्ष समिति पूर्ववत सक्रिय रहकर यात्री ट्रेनों की समयबद्धता पर निगरानी रखेगी। रेलवे जीएम…

Read More

“सेवा समर्पण” ने विधायक सरयू राय का किया अभिनंदन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। सामाजिक संस्था “सेवा समर्पण” के एक शिष्टमंडल ने गुरुवार को विधायक सरयू राय से मुलाकात कर उनका अभिनंदन किया। शिष्टमंडल के सदस्यों ने रेल यात्री संघर्ष समिति के नेतृत्व में चलाए गए आंदोलन की सफलता पर श्री राय की सराहना की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि सरयू राय की अगुवाई में रेल यात्रियों की समस्याओं, विशेषकर ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ प्रभावी आंदोलन चलाया गया, जिसके बाद दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम को समिति की प्रमुख मांगें माननी पड़ीं। सदस्यों ने उम्मीद जताई कि रेलवे द्वारा जारी आदेशों…

Read More

एलएनएमयू में ‘एपीआई पोर्टल’ का शुभारंभ, विश्वविद्यालय के विकासात्मक कार्य होंगे डिजिटल रूप से सशक्त राष्ट्र संवाद संवाददाता दरभंगा : ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी के आईटी सेल द्वारा विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों के प्रशासनिक, शैक्षणिक और विकासात्मक कार्यों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से “एपीआई पोर्टल” की शुरुआत की गई। पोर्टल का शुभारंभ कुलपति प्रोफेसर संजय चौधरी ने किया। कुलपति ने कहा कि यह पहल विश्वविद्यालय में आधुनिक आईटी आधारित सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे कार्य प्रणाली अधिक प्रभावी, पारदर्शी और तकनीकी रूप से उन्नत बनेगी तथा शिक्षकों एवं विभागों के…

Read More

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिले विधायक संजीव सरदार, हरिणा मेला को राजकीय मेला घोषित करने की रखी मांग विभिन्न स्टेडियम निर्माण और राजकीय पॉलीटेक्निक को लेकर भी हुई चर्चा राष्ट्र संवाद संवाददाता रांची/जमशेदपुर : बुधवार को रांची स्थित मंत्री आवास में पोटका विधायक संजीव सरदार ने झारखंड सरकार के पर्यटन, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मुलाकात कर पोटका क्षेत्र के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया। विधायक ने मुक्तेश्वर धाम हरिणा में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले प्रसिद्ध हरिणा मेले को राजकीय मेला घोषित करने की मांग रखते हुए कहा कि इस…

Read More

मोहरदा पीएम आवास योजना निर्माण स्थल का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, मूलभूत सुविधाएं जल्द बहाल करने के निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री राजीव रंजन ने मोहरदा स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) निर्माण स्थल का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं कार्य एजेंसी को निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा सभी आवश्यक आधारभूत सुविधाएं समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि लाभुकों को बेहतर एवं सुरक्षित आवासीय सुविधा उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने पेयजल, बिजली, सड़क, नाली…

Read More