Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » संकट की घड़ी में राजनीति नहीं, इंसानियत साथ खड़ी रही : चंदन सिंह
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    संकट की घड़ी में राजनीति नहीं, इंसानियत साथ खड़ी रही : चंदन सिंह

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJuly 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    संकट की घड़ी में राजनीति नहीं, इंसानियत साथ खड़ी रही : चंदन सिंह

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर कोलकाता के अपोलो अस्पताल में अपने पुत्र प्रत्यूष आनंद के इलाज के दौरान एक भावुक क्षण का उल्लेख करते हुए चंदन सिंह ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि संकट की इस घड़ी में उन्हें राजनीति से ऊपर उठकर इंसानियत का सच्चा स्वरूप देखने को मिला। उन्होंने बताया कि शुक्रवार देर रात बिना किसी पूर्व सूचना के ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह (मलखान सिंह), झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं जमशेदपुर पश्चिम के पूर्व विधायक बन्ना गुप्ता, रांची निवासी मनोज सिंह तथा मानगो निवासी मस्तान सिंह अस्पताल पहुंचे।

    चंदन सिंह ने लिखा कि जब इमरजेंसी रिसेप्शन से उन्हें इन नेताओं के आने की सूचना मिली और वह मिलने पहुंचे, तो कुछ क्षणों के लिए नि:शब्द रह गए। उन्होंने कहा कि जिस समय उनका बेटा जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रहा है, परिवार पूरी तरह टूट चुका है और अपने राजनीतिक परिवार से केवल खामोशी मिली, उसी समय अलग-अलग राजनीतिक विचारधारा से जुड़े ये वरिष्ठ नेता आधी रात को अस्पताल पहुंचकर उनके परिवार का हौसला बढ़ाने के लिए साथ खड़े थे।

    उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने केवल कुशलक्षेम नहीं पूछा, बल्कि मानसिक संबल देते हुए यह भरोसा दिलाया कि उनका परिवार इस कठिन दौर में अकेला नहीं है। चंदन सिंह ने अरविंद सिंह (मलखान सिंह) और बन्ना गुप्ता के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए लिखा कि संकट के समय बिना बुलाए साथ खड़ा होने वाला ही वास्तव में अपना होता है। उन्होंने दोनों नेताओं के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनका यह स्नेह, संवेदनशीलता और मानवीय व्यवहार उनका परिवार जीवनभर नहीं भूल पाएगा।

    इंसानियत साथ खड़ी रही : चंदन सिंह संकट की घड़ी में राजनीति नहीं
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरामगढ़ में ‘प्रहरी’ अभियान तेज, एसपी ने रजरप्पा बाजार में किया पैदल गश्त
    Next Article अपराधियों के बढ़ते हौसलों के खिलाफ जनता एकजुट, ऐतिहासिक रहा जमशेदपुर बंद: रघुवर दास

    Related Posts

    दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीसी और एसएसपी ने घाटों का किया निरीक्षण

    October 20, 2026

    मानगो के ओल्ड पुरुलिया रोड मे फल की गुमटी में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया काबू

    October 20, 2026

    जम्बू अखाड़ा महिला विंग की ओर से 108 कन्याओं का पूजन, शस्त्र पूजन के साथ मनाया गया धार्मिक अनुष्ठान

    October 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीसी और एसएसपी ने घाटों का किया निरीक्षण

    मानगो के ओल्ड पुरुलिया रोड मे फल की गुमटी में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया काबू

    जम्बू अखाड़ा महिला विंग की ओर से 108 कन्याओं का पूजन, शस्त्र पूजन के साथ मनाया गया धार्मिक अनुष्ठान

    भीषण सड़क हादसे के बाद बवाल, एक की मौत- दर्जनभर घायल, आक्रोशित लोगों ने कार में लगाई आग

    आशियाना गार्डन में छत से गिरकर 77 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसा

    कल्याण तालुका के वरप गांव में गरबा पंडाल पर तलवार से हमला, 8 हुड़दंगियों ने मचाया आतंक

    त्योहारों की रोशनी में दम न तोड़ दे ज़िंदगी

    भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूब

    कदमा टोल ब्रिज के पास किशोर की चाकू मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

    मां रूपी सोरेन की अस्थियां लेकर रजरप्पा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, दामोदर-भैरवी संगम पर करेंगे विसर्जन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.