रामगढ़ में ‘प्रहरी’ अभियान तेज, एसपी ने रजरप्पा बाजार में किया पैदल गश्त
राष्ट्र संवाद संवादाता
रामगढ़: जिले में अपराध नियंत्रण और आम लोगों के बीच सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान “प्रहरी” के तहत शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ने रजरप्पा थाना क्षेत्र के चट्टी बाजार से रजरप्पा मोड़ तक पैदल गश्त की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने स्थानीय लोगों से संवाद किया तथा अड्डेबाजी, छेड़खानी, अवैध पार्किंग और यातायात संबंधी समस्याओं का जायजा लिया।
14 मई से शुरू किए गए “प्रहरी” अभियान के तहत जिले में कुल 259 स्थान चिन्हित किए गए हैं। इनमें 76 स्थान पैदल गश्ती, 114 स्थान अड्डेबाजी के खिलाफ अभियान और 69 स्थान एंटी क्राइम चेकिंग के लिए निर्धारित हैं। पिछले करीब दो महीनों से इन सभी स्थानों पर समय और स्थान बदलकर नियमित रूप से अभियान चलाया जा रहा है, जिससे अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखने के साथ पुलिस की मैदान में मौजूदगी भी बढ़ी है।
पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना और ओपी प्रभारियों को नए संवेदनशील स्थलों की पहचान कर अभियान को और प्रभावी बनाने का निर्देश दिया है। वहीं, रामगढ़ पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे पैदल गश्ती, अड्डेबाजी विरोधी

