यशोदा हॉस्पिटल सिकंदराबाद ने जमशेदपुर में एडवांस्ड कार्डियक केयर पर दी जानकारी, ECMO सेवाओं पर दिया जोर
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: हैदराबाद के यशोदा हॉस्पिटल, सिकंदराबाद ने मंगलवार को जमशेदपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर एडवांस्ड कार्डियक केयर, मिनिमली इनवेसिव हार्ट सर्जरी और ECMO (एक्स्ट्राकॉर्पोरियल मेम्ब्रेन ऑक्सीजनेशन) जैसी आधुनिक जीवनरक्षक सुविधाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम का उद्देश्य झारखंड के लोगों में हृदय रोगों के आधुनिक उपचार और समय पर इलाज के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
अस्पताल के मार्केटिंग डिप्टी जनरल मैनेजर उदय भास्कर एनवीएस और मैनेजर सत्यजीत रॉय ने यशोदा हॉस्पिटल की चिकित्सा सेवाओं, आधुनिक तकनीक और मरीज-केंद्रित उपचार प्रणाली की जानकारी साझा की। वहीं कार्डियोथोरेसिक एवं मिनिमल इनवेसिव सर्जन डॉ. विशाल खांते ने हृदय रोगों के समय पर उपचार, कम चीर-फाड़ वाली सर्जरी के लाभ तथा गंभीर मरीजों के लिए ECMO सपोर्ट की उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में अस्पताल प्रबंधन ने झारखंड एवं आसपास के राज्यों के मरीजों को विश्वस्तरीय हृदय चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

