चाईबासा में ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ जांच अभियान, नशे में गाड़ी चलाने पर ₹10,000 जुर्माना राष्ट्र संवाद संवाददाता चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम पश्चिमी सिंहभूम के जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक के संयुक्त निर्देश पर चाईबासा शहरी क्षेत्र में ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी गौतम कुमार और जिला यातायात प्रभारी संतोष कुमार के साथ सड़क सुरक्षा टीम के कर्मी भी मौजूद रहे। इस दौरान नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि सड़क हादसों के…
Author: dhiraj Kumar
एचसीएल-आईसीसी मऊभंडार स्मेल्टर प्लांट चालू कराने की मांग पर सांसद विद्युतवरण महतो संग मजदूर नेताओं ने केंद्रीय खान मंत्री से की मुलाकात राष्ट्र संवाद संवाददाता घाटशिला। सांसद विद्युतवरण महतो के नेतृत्व में ताम्र मजदूरों और पंचायत प्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधिमंडल नई दिल्ली स्थित शास्त्री भवन में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए एचसीएल-आईसीसी मऊभंडार स्मेल्टर प्लांट को पुनः चालू कराने की मांग की। मजदूर नेताओं ने बताया कि दिसंबर 2019 से प्लांट बंद होने के कारण बड़ी संख्या में ठेका मजदूर बेरोजगार हो गए हैं। टाउनशिप वीरान हो रहे…
सोनारी कागलनगर में “मोमोमिया” का भव्य उद्घाटन, मोमो प्रेमियों के लिए खुशखबरी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर :सोनारी में मोमो प्रेमियों के लिए खुशखबरी! सोनारी कागलनगर में “मोमोमिया” ब्रांड का भव्य उद्घाटन हुआ। उद्घाटन समारोह का शुभारंभ सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (CGPC) के प्रधान सरदार भगवान सिंह जी ने किया। इस अवसर पर ग्रंथी साहिब ने अर्दास की और नए व्यवसाय की सफलता के लिए आशीर्वाद दिया। मोमोमिया के मालिक जसपाल सिंह और कौशिक ने अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ इस मौके को खास बनाया। यहां ग्राहकों के लिए वेज और नॉन-वेज मोमो की कई वैरायटी उपलब्ध होगी। इसके साथ…
पूर्वांचल दुर्गा पूजा कमिटी का भूमि पूजन सम्पन्न, भव्य पंडाल बनेगा आकर्षण का केंद्र राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। टेल्को इंजन पार्क स्थित पूर्वांचल दुर्गा पूजा कमिटी का भूमि पूजन शनिवार को पूरे विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुआ। इसके साथ ही इस वर्ष के पूजा पंडाल निर्माण कार्य की शुरुआत हो गई। 1953 से निरंतर भव्य पूजा आयोजन के लिए प्रसिद्ध यह कमिटी इस बार भी आकर्षण का केंद्र बनने जा रही है। पंडाल का निर्माण बंगाल के कारीगरों द्वारा किया जा रहा है, जिसमें बारीक कलाकृतियों का अद्भुत नजारा दिखेगा। साथ ही मेले का आयोजन भी होगा, जिसमें झूले, दुकानें…
सूर्या हांसदा हत्या मामले पर भाजपा का आक्रोश, रिम्स-2 निर्माण को लेकर भी दी सलाह राष्ट्र संवाद संवाददाता रांची। गोड्डा में 16 अगस्त को हुई सूर्या हांसदा की नृशंस हत्या को लेकर भाजपा गंभीर रुख अपनाए हुए है। पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के नेतृत्व में भाजपा प्रतिनिधिमंडल पहले मृतक के परिजनों से मिला और इसके बाद रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व विधायक अमर बाउरी, पूर्व सांसद सुनील सोरेन, पूर्व विधायक अमित मंडल व महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री अनिता सोरेन शामिल हुईं। भाजपा ने स्पष्ट मांग की कि सूर्या हांसदा को…
हाई कोर्ट के निर्देश पर हरकत में प्रशासन, मानगो में जाम से निजात दिलाने की कवायद शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। मानगो क्षेत्र में लगातार जाम की समस्या और एंबुलेंस के फंसने की घटनाओं पर झारखंड हाई कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन से जवाब तलब किया है। इसके बाद उपायुक्त और एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू की है। उपायुक्त के निर्देश पर नगर अपर आयुक्त कृष्ण कुमार, पथ निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर दीपक सहाय, डीटीओ, ट्रैफिक डीएसपी और अन्य अधिकारी-इंजीनियर सड़क पर उतरकर पूरे हालात की जांच कर रहे हैं। जाम…
तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधन कमेटी पर हाई कोर्ट सख्त, चार सप्ताह में वोटर लिस्ट देने का आदेश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। पटना हाई कोर्ट ने तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधन कमेटी को चार सप्ताह के भीतर वोटर लिस्ट उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। जस्टिस डॉ. अंशुमन की एकल पीठ ने सुनवाई के दौरान स्पष्ट किया कि देरी हुई तो कठोर आदेश पारित किए जाएंगे। अगली सुनवाई की तिथि 26 सितंबर तय की गई है। उल्लेखनीय है कि जुलाई 2023 में ही वर्तमान प्रबंधन कमेटी का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। पूर्व महासचिव महेंद्र पाल…
गोविंदपुर में जिला परिषद् ने कराया एंटी लार्वा का छिड़काव राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। छोटा गोबिंदपुर में बढ़ते डेंगू के मामले को देखते हुए जिला परिषद सदस्य डॉ परितोष सिंह के द्वारा भोला बगान में एंटी लार्वा का छिड़काव करवाया जा रहा है। इस क्रम में जिस घर में डेंगू से निधन की बात कही जा रही है उनके घर के ऊपर बहुत ज़्यादा जल जमाव देखा गया ।इस संबंध में जानकारी देते हुए डॉ परितोष ने कहा कि डेंगू स्वच्छ जल में मच्छर के होने से होता है। इसी लिए लोगों को ख़ुद जागरूक होना होगा ताकि इससे भी…
भरत सिंह ने पूर्व शिक्षा मंत्री स्व॰ रामदास सोरेन को उनके आवास जाकर दी श्रद्धांजलि राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत सिंह आज झारखंड के शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन जी के आवास पर पहुँचे और उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने स्व. सोरेन जी के योगदान को याद करते हुए कहा कि स्व॰.रामदास सोरेन जी से मेरे व्यक्तिगत संबंध थे, विगत दिनों आर.वी.एस. कॉलेज में संथाली भाषा में आयोजित सेमीनार में भी वे राँची से चलकर कार्यक्रम में सम्मलित हुए, वे एक सरल सुलभ जनप्रतिनिधी थे, उनका जाना झारखंड…
मारवाड़ी समाज काशीडीह में “चतड़ा चौथ सिंधारा महोत्सव” की धूम राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। मारवाड़ी समाज काशीडीह द्वारा भूले-बिसरे पारंपरिक त्योहार “चतड़ा चौथ सिंधारा महोत्सव” का भव्य आयोजन आगामी 24 अगस्त 2025, रविवार को शाम 4 बजे से 7 बजे तक श्री सत्यनारायण मंदिर (श्री श्याम मंदिर), बिस्टुपुर में किया जाएगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य उस परंपरा को पुनर्जीवित करना है, जो गणेश चतुर्थी के अवसर पर अविवाहित युवाओं और नवविवाहित जोड़ों के लिए खासतौर पर मनाई जाती थी, परंतु अब समाज में लगभग लुप्तप्राय हो गई है। इस बार का महोत्सव विशेष रूप से 8 से 25 वर्ष…
