Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कसमार-बरलंगा निर्माणाधीन मुख्य सड़क का किया निरीक्षण, निर्माण कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का लिया जायजा
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कसमार-बरलंगा निर्माणाधीन मुख्य सड़क का किया निरीक्षण, निर्माण कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का लिया जायजा

    News DeskBy News DeskOctober 21, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कसमार-बरलंगा निर्माणाधीन मुख्य सड़क का किया निरीक्षण, निर्माण कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का लिया जायजा

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने कसमार के तीनकोनिया चौक स्थित स्थानीय दुकान में चखा पकौड़ी का स्वाद, वापसी के क्रम में सेवाती घाटी का भी किया निरीक्षण।

    मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से किया आत्मीय संवाद, क्षेत्र की स्थिति एवं जनसुविधाओं के संबंध में ली जानकारी।

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज बोकारो जिले में निर्माणाधीन कसमार-बरलंगा मुख्य सड़क का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति एवं वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन सड़क के विभिन्न हिस्सों का अवलोकन किया तथा निर्माण कार्य की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय आवागमन की दृष्टि से इस सड़क के महत्व एवं उपयोगिता पर विशेष ध्यान दिया। वापसी के क्रम में मुख्यमंत्री ने सेवाती घाटी का भी निरीक्षण कर वहां की भौगोलिक स्थिति एवं सड़क मार्ग का अवलोकन किया।

    *_सड़क संपर्क व्यवस्था सुदृढ़ होने से स्थानीय लोगों को मिलेगी सुविधा_*

    कसमार-बरलंगा मुख्य सड़क क्षेत्र की आवागमन व्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण मार्ग है। सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने से आसपास के गांवों एवं क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी। साथ ही स्थानीय लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार एवं अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी। बेहतर सड़क संपर्क व्यवस्था से क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान सड़क निर्माण कार्य की प्रगति के साथ-साथ स्थानीय आवागमन की परिस्थितियों का भी जायजा लिया।

    *_स्थानीय दुकान में चखा गरमा-गरम चाय और पकौड़ी का स्वाद_*

    सड़क निरीक्षण के उपरांत मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन कसमार के तीनकोनिया चौक स्थित एक स्थानीय दुकान पर पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री ने विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन के साथ बैठकर गरमा-गरम चाय और पकौड़ी का स्वाद चखा। मुख्यमंत्री का इस तरह स्थानीय दुकान पर पहुंचना वहां मौजूद लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सहज एवं आत्मीय वातावरण में स्थानीय लोगों से बातचीत की तथा उनका हालचाल जाना।

    *_स्थानीय लोगों से हुए रूबरू, किया आत्मीय संवाद_*

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने तीनकोनिया चौक पर स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनसे आत्मीय संवाद किया। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की स्थिति, स्थानीय जनजीवन एवं जनसुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने भी स्थानीय लोगों से बातचीत की। मुख्यमंत्री एवं विधायक को अपने बीच पाकर स्थानीय लोगों में उत्साह देखा गया। लोगों ने उनसे मुलाकात कर प्रसन्नता व्यक्त की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविजयदशमी पर विशेष… *रावण बाहर नहीं, हमारे भीतर भी जीवित है*
    Next Article शाह ने मान पर मादक पदार्थ की समस्या को लेकर गंभीर नहीं होने का आरोप लगाया

    Related Posts

    वंदे मातरम् के पूर्ण गायन में कोई झिझक या आपत्ति नहीं होनी चाहिए: मोहन भागवत

    October 21, 2026

    राष्ट्रपति मुर्मू, प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर दशहरा उत्सव में हिस्सा लिया

    October 21, 2026

    राष्ट्र हित में सभी संस्थाओं और राजनीतिक दलों को एकजुट होना चाहिए: मोदी

    October 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    वंदे मातरम् के पूर्ण गायन में कोई झिझक या आपत्ति नहीं होनी चाहिए: मोहन भागवत

    राष्ट्रपति मुर्मू, प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर दशहरा उत्सव में हिस्सा लिया

    राष्ट्र हित में सभी संस्थाओं और राजनीतिक दलों को एकजुट होना चाहिए: मोदी

    कोलकाता भगदड़: मुख्यमंत्री ने पांच पीड़ित परिवारों को अनुग्रह राशि सौंपी, विपक्ष पर निशाना साधा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता होने के करीब, वाशिंगटन से ऊर्जा और रक्षा खरीद बढ़ाए भारत:रूबियो

    शाह ने मान पर मादक पदार्थ की समस्या को लेकर गंभीर नहीं होने का आरोप लगाया

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कसमार-बरलंगा निर्माणाधीन मुख्य सड़क का किया निरीक्षण, निर्माण कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का लिया जायजा

    विजयदशमी पर विशेष… *रावण बाहर नहीं, हमारे भीतर भी जीवित है*

    जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीसी और एसएसपी ने घाटों का किया निरीक्षण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.