Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोलकाता भगदड़: मुख्यमंत्री ने पांच पीड़ित परिवारों को अनुग्रह राशि सौंपी, विपक्ष पर निशाना साधा
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से झारखंड पश्चिम बंगाल बिहार राजनीति राष्ट्रीय

    कोलकाता भगदड़: मुख्यमंत्री ने पांच पीड़ित परिवारों को अनुग्रह राशि सौंपी, विपक्ष पर निशाना साधा

    News DeskBy News DeskOctober 21, 2026No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोलकाता भगदड़: मुख्यमंत्री ने पांच पीड़ित परिवारों को अनुग्रह राशि सौंपी, विपक्ष पर निशाना साधा

     

     

    कोलकाता, 20 अक्टूबर (भाषा) पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को राज्य के विभिन्न जिलों का दौरा कर कोलकाता भगदड़ में मारे गए पांच लोगों के परिजन से मुलाकात की और प्रत्येक परिवार को 25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि सौंपी। उन्होंने इस घटना के बाद विपक्ष की “अनुपस्थिति” को लेकर उसकी आलोचना भी की।

    शुभेंदु ने दावा किया कि भगदड़ को लेकर बांग्लादेश से सोशल मीडिया पर “फर्जी विमर्श” प्रसारित किए जा रहे हैं। उन्होंने ऐसी सामग्री प्रसारित करने या उसका समर्थन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

    उत्तर कोलकाता में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई थी और 25 अन्य घायल हो गए थे।

    शुभेंदु ने विपक्षी नेताओं के घटनास्थल या अस्पतालों में नहीं पहुंचने पर सवाल उठाते हुए पिछली तृणमूल कांग्रेस सरकार की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पूर्ववर्ती ममता बनर्जी के शासनकाल में लोगों की मौत के बावजूद उत्सव जारी रहे।

    शुभेंदु ने कहा, “लोग पिछली सरकार और हमारी सरकार के बीच स्पष्ट अंतर देख सकते हैं। वर्ष 2025 में कोलकाता में बिजली का झटका लगने से 13 लोगों की मौत हुई थी, जबकि दार्जिलिंग के नागराकाटा में अचानक आई बाढ़ में कई लोगों की जान चली गई थी। इसके बावजूद पूजा समारोह, डांडिया कार्यक्रम और कार्निवल आयोजित किए गए थे।”

    मुख्यमंत्री ने सबसे पहले पूर्व बर्धमान जिले में टोगोर बेज (37) और उनके बेटे संदीप बेज (14) के परिवार से मुलाकात की। इसके बाद वह हुगली जिले के आरामबाग में पियाली प्रमाणिक (25) के परिजन से मिले। पियाली, टोगोर बेज की रिश्तेदार थीं।

    शुभेंदु ने नदिया जिले के चकदहा में आरती सरकार (45), हुगली के बैद्यबाटी में श्रीपर्णा पोद्दार (26) और हावड़ा के लिलुआ में आकृति राउत (17) के परिजन से भी मुलाकात की।

    टोगोर और संदीप बेज के घर पर परिवार के सदस्यों को सांत्वना देते हुए अधिकारी ने कहा, “मेरे पास आपको सांत्वना देने के लिए शब्द नहीं हैं और न ही उन लोगों को वापस लाने की शक्ति है, जो हमें छोड़कर चले गए हैं। मैं आपका दर्द महसूस कर सकता हूं। मैं आपको 25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि सौंप रहा हूं।”

    पियाली प्रमाणिक के परिजन को सांत्वना देते हुए शुभेंदु ने हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा, “पिछली सरकार के विपरीत, हम शब्दों में नहीं, बल्कि काम करने में विश्वास रखते हैं।”

    मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से बातचीत में अपने कार्यकाल के दौरान ऐसी घटनाओं से निपटने के तरीके को लेकर पिछली तृणमूल सरकार की आलोचना की।

    उन्होंने कहा, “पहले ऐसे मामलों में पीड़ित परिवारों को जांच के आदेश दिलाने के लिए कलकत्ता उच्च न्यायालय या उच्चतम न्यायालय का रुख करना पड़ता था। क्या आपने कभी किसी सरकार को 25 लाख रुपये का मुआवजा देते सुना है?”

    शुभेंदु ने कोलकाता भगदड़ में घायल लोगों को सरकारी अस्पताल से निजी अस्पताल में स्थानांतरित करने के सरकार के फैसले का बचाव करते हुए कहा कि ऐसा उन्हें सर्वोत्तम संभव उपचार मुहैया कराने और आगे किसी की जान जाने से रोकने के लिए किया गया।

    शुभेंदु ने मंगलवार शाम स्वास्थ्य भवन में स्वास्थ्य विभाग के नियंत्रण कक्ष का दौरा करने के बाद संवाददाताओं से कहा कि सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध उपचार सुविधाओं का आकलन करने के बाद अधिकारियों ने मौके पर ही यह फैसला किया।

    उन्होंने कहा, ”हमने घायलों को निजी अस्पतालों में स्थानांतरित किया, क्योंकि हमें लगा कि वहां उन्हें बेहतर उपचार दिया जा सकता है, ताकि आगे किसी की जान न जाए। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि भगदड़ में घायल हुए 25 लोगों में से किसी की भी मौत नहीं हुई।”

    घायलों को स्थानांतरित किए जाने के फैसले की आलोचना पर प्रतिक्रिया देते हुए शुभेंदु ने कहा कि इसे राज्य के स्वास्थ्य विभाग की विफलता के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।

    उन्होंने कहा, ”घायलों को स्थानांतरित किए जाने के कारण लोग स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य सचिव की आलोचना कर रहे हैं। लेकिन मैं कहना चाहूंगा कि इससे यह साबित नहीं होता कि राज्य का स्वास्थ्य ढांचा विफल हो गया है।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत-अमेरिका व्यापार समझौता होने के करीब, वाशिंगटन से ऊर्जा और रक्षा खरीद बढ़ाए भारत:रूबियो
    Next Article राष्ट्र हित में सभी संस्थाओं और राजनीतिक दलों को एकजुट होना चाहिए: मोदी

    Related Posts

    वंदे मातरम् के पूर्ण गायन में कोई झिझक या आपत्ति नहीं होनी चाहिए: मोहन भागवत

    October 21, 2026

    राष्ट्रपति मुर्मू, प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर दशहरा उत्सव में हिस्सा लिया

    October 21, 2026

    राष्ट्र हित में सभी संस्थाओं और राजनीतिक दलों को एकजुट होना चाहिए: मोदी

    October 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    वंदे मातरम् के पूर्ण गायन में कोई झिझक या आपत्ति नहीं होनी चाहिए: मोहन भागवत

    राष्ट्रपति मुर्मू, प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर दशहरा उत्सव में हिस्सा लिया

    राष्ट्र हित में सभी संस्थाओं और राजनीतिक दलों को एकजुट होना चाहिए: मोदी

    कोलकाता भगदड़: मुख्यमंत्री ने पांच पीड़ित परिवारों को अनुग्रह राशि सौंपी, विपक्ष पर निशाना साधा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता होने के करीब, वाशिंगटन से ऊर्जा और रक्षा खरीद बढ़ाए भारत:रूबियो

    शाह ने मान पर मादक पदार्थ की समस्या को लेकर गंभीर नहीं होने का आरोप लगाया

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कसमार-बरलंगा निर्माणाधीन मुख्य सड़क का किया निरीक्षण, निर्माण कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का लिया जायजा

    विजयदशमी पर विशेष… *रावण बाहर नहीं, हमारे भीतर भी जीवित है*

    जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीसी और एसएसपी ने घाटों का किया निरीक्षण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.