Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर में 3.865 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, बोलेरो जब्त
    Breaking News Headlines अपराध कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर में 3.865 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, बोलेरो जब्त

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर में 3.865 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, बोलेरो जब्त

    जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गोविंदपुर थाना क्षेत्र से एक युवक को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 3.865 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। जिसका मार्केट मूल्य करीब 50000 है इसके अलावा गांजा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक सफेद रंग की बोलेरो भी जब्त की गई है।

    पुलिस के अनुसार, 10 अगस्त की शाम करीब 8:30 बजे वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति सफेद रंग की बोलेरो में गांजा लेकर खकड़ीपाड़ा से अश्वनी चौक जाने वाले रास्ते के आसपास बिक्री की तैयारी में है। सूचना मिलने के बाद एसएसपी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर के निगरानी में तथा पुलिस उपाधीक्षक नगर के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि

    सूचना का सत्यापन करते हुए तत्काल कार्रवाई की और गोविंदपुर थाना क्षेत्र में अश्वनी चौक से खकड़ीपाड़ा जाने वाली सड़क के पास एक बोलेरो को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से करीब 3.865 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से माधव कर्मकार (33 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी तुरीगोड़ा, थाना डुमरिया, पूर्वी सिंहभूम का रहने वाला है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह गांजा ओडिशा के क्योंझर से लाता था और जमशेदपुर के आसपास घूम-घूमकर छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर इसकी बिक्री करता था।

    पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि गांजा तस्करी के इस नेटवर्क में उसके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं तथा ओडिशा से मादक पदार्थ की आपूर्ति किस माध्यम से की जा रही थी

    जमशेदपुर में 3.865 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार बोलेरो जब्त
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछात्रों के समर्थन में झारखंड बंद को गोलमुरी बाजार में मिला व्यापक समर्थन : दिनेश कुमार
    Next Article सम्मान पत्र नहीं मिलने से नाराज झारखंड आंदोलनकारियों का डीसी ऑफिस पर धरना, जल्द वितरण की मांग

    Related Posts

    दिव्यांग बच्चों के साथ पूर्व पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बिताई आत्मीय शाम

    September 15, 2026

    मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर में घुसी, युवक-युवती मौके से हुए रवाना

    September 15, 2026

    परिवार नियोजन को लेकर सारथी रथ को एसडीओ ने हरि झंडी दिखाकर किया रवाना

    September 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिव्यांग बच्चों के साथ पूर्व पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बिताई आत्मीय शाम

    मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर में घुसी, युवक-युवती मौके से हुए रवाना

    परिवार नियोजन को लेकर सारथी रथ को एसडीओ ने हरि झंडी दिखाकर किया रवाना

    अपराध की योजना बना रहे दो युवक देसी कट्टा व खोखा के साथ गिरफ्तार

    भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक अक्टूबर में संभावित, 2027 विधान सभा चुनाव की रणनीति की तैयार होंगी भूमिका

    जामताड़ा में एसआईआर को लेकर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भाजपा पर साधा निशाना

    रघुवर दास ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि

    The Pocket-Sized Casino: A Modern Guide to Mobile Entertainment

    विजया गार्डेनस पूजा कमिटी का हर्षोल्लास के साथ भूमि पूजन सम्पन्न

    जरूरतमंद दिव्यांगजनों को बांटे जाएंगे सहायक उपकरण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.