Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सैलून की आड़ में 2.51 करोड़ की ठगी का आरोप, तीन के खिलाफ केस
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सैलून की आड़ में 2.51 करोड़ की ठगी का आरोप, तीन के खिलाफ केस

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सैलून की आड़ में 2.51 करोड़ की ठगी का आरोप, तीन के खिलाफ केस

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। सोनारी के कागलनगर स्थित गोल्डन टाउन में साटिन पिंक सैलून की आड़ में 12 से अधिक लोगों से करीब 2 करोड़ 51 लाख 80 हजार रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर सोनारी पुलिस ने सैलून संचालक पूनम अरोड़ा, उनके पति सन्नी अरोड़ा और बेटे सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच की जिम्मेदारी उप-निरीक्षक परेश रजवार को सौंपी है।

    बिष्टुपुर के ओल्ड सर्किट हाउस एरिया निवासी शुभंकर चटर्जी की लिखित शिकायत पर सोमवार को सोनारी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई।

    फ्रेंडली लोन और बिजनेस पार्टनरशिप के नाम पर रकम लेने का आरोप

    शिकायत के अनुसार दिसंबर 2024 से मई 2026 के बीच आरोपियों ने फ्रेंडली लोन और बिजनेस पार्टनरशिप के नाम पर कई लोगों से रकम ली। आरोप है कि साटिन पिंक सैलून में निवेश कराने और रकम व्यापार में लगाने का भरोसा दिया गया। लोगों को रकम सुरक्षित रहने और निर्धारित समय पर वापस करने का आश्वासन दिया गया। इसी भरोसे पर अलग-अलग लोगों ने लाखों रुपये दिए।

    आरोप है कि तय समय बीतने के बाद रकम वापस मांगने पर टालमटोल शुरू कर दी गई। दबाव बढ़ने पर भुगतान से इनकार किया गया। शिकायत में धमकी देने और आरोपियों के अंडरवर्ल्ड से संबंध होने की बात कहकर डराने का भी आरोप लगाया गया है।

    इन लोगों से रकम लेने का आरोप

    हरजिंदर सिंह उर्फ प्रिंस 16.20 लाख, मनीष राखेजा 21.40 लाख, अंकित सेठी 17 लाख, नवीन अग्रवाल 36.50 लाख, मोनक कुमार तेवरीवाल 36.50 लाख, राजेंद्र खेमका 25 लाख, शुभंकर चटर्जी 17.20 लाख, पारस अग्रवाल 25 लाख, रमेश कुमार यादव 10.50 लाख, राहुल कुमार प्रसाद 14 लाख, राकेश कुमार सिंह 6 लाख, विकास कुमार 14 लाख और सतेन्द्र पाल सिंह 12.50 लाख रुपये शामिल हैं।

    पुलिस को व्हाट्सएप चैट, भुगतान रसीद, बैंक ट्रांसफर रिकॉर्ड और ऑडियो रिकॉर्डिंग उपलब्ध कराए जाने की बात कही गई है। पुलिस आरोपियों के बैंक खातों, यूपीआई आईडी और तीसरे पक्ष के खातों में हुए लेनदेन की जांच करेगी। साथ ही मोबाइल फोन और कथित ठगी की रकम से अर्जित संपत्ति की भी पड़ताल की जाएगी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि मामले में तीनों आरोपियों के अलावा किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका थी या नहीं।

    तीन के खिलाफ केस सैलून की आड़ में 2.51 करोड़ की ठगी का आरोप
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएनसीईआरटी : शुरू किया 40 हफ्ते का ऑनलाइन साइंस टीचिंग डिप्लोमा, ये लोग कर सकेंगे आवेदन
    Next Article प्राची प्रधान का झारखंड अंडर-19 टीम में चयन बीसीसीआई अंडर-19 टी20 चैंपियनशिप के लिए प्राची प्रधान का झारखंड टीम में चयन

    Related Posts

    बदडीहा में नीलम ड्रेसेस एंड शू स्टोर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

    November 21, 2026

    बिरसानगर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों युवाओं ने थामा पार्टी का दामन; अमर बाउरी और पूर्णिमा साहू ने किया स्वागत

    November 21, 2026

    सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन की जागरूकता रैली, उपायुक्त ने दिया यातायात नियमों के पालन का संदेश

    November 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बदडीहा में नीलम ड्रेसेस एंड शू स्टोर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

    बिरसानगर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों युवाओं ने थामा पार्टी का दामन; अमर बाउरी और पूर्णिमा साहू ने किया स्वागत

    सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन की जागरूकता रैली, उपायुक्त ने दिया यातायात नियमों के पालन का संदेश

    विधायक संजीव सरदार की पहल पर करीब 70 करोड़ से पोटका में बनेगा ग्रिड सब-स्टेशन, 12 माह में निर्माण का लक्ष्य

    Chicken Road: Türkiye’deki Oyuncular İçin Kapsamlı Bir İnceleme

    देवउठानी एकादशी पर खाटू श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया उद्घाटन

    हत्या के दिन चंदौली की जेल में था अखिलेश सिंह! सुप्रीम कोर्ट में ‘एलिबाई’ से मचेगी हलचल?

    राजस्व कार्यों के निष्पादन में लगातार शिथिलता एवं असंतोषजनक प्रदर्शन पर अपनाया कड़ा रुख : रिची पांडेय

    जिला विधिक सेवा प्राधिकार की टीमें चयनित गांवों में घर घर जाकर नालसा सहित सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का करेगी प्रचार प्रसार : आर्या

    श्री दुर्गा प्लस टू विद्यालय की चार छात्राएं टॉप टेन में चयनित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.