Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिरसानगर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों युवाओं ने थामा पार्टी का दामन; अमर बाउरी और पूर्णिमा साहू ने किया स्वागत
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड रांची सरायकेला-खरसावां

    बिरसानगर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों युवाओं ने थामा पार्टी का दामन; अमर बाउरी और पूर्णिमा साहू ने किया स्वागत

    News DeskBy News DeskNovember 21, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बिरसानगर के संडे मार्केट में भाजपा बिरसानगर मंडल की ओर से मंडल अध्यक्ष बापन बनर्जी की अध्यक्षता में भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा, रीति-नीति एवं जनकल्याणकारी कार्यों से प्रभावित होकर छात्र नेता रवि सिंह चंदेल एवं तुरी समाज के जिला अध्यक्ष मनीष प्रसाद के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मुख्य अतिथि भाजपा झारखंड प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व मंत्री अमर बाउरी, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू और भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने सभी नवागंतुक सदस्यों का पार्टी में स्वागत एवं अभिनंदन किया।

    इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने कहा कि भाजपा राजनीतिक दल होने के साथ राष्ट्रसेवा, सुशासन और अंत्योदय के संकल्प के साथ काम करने वाला विशाल परिवार है। युवाओं का भाजपा से जुड़ना इस बात का प्रमाण है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में हो रहे विकास कार्यों और भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रति युवाओं का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और संगठन के प्रति समर्पण की भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित एवं तैयार कर रहा है। उन्होंने नवागंतुक युवाओं से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

    वहीं, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि बिरसानगर में सैकड़ों युवाओं का भाजपा परिवार से जुड़ना संगठन के प्रति बढ़ते विश्वास और जनसमर्थन का प्रतीक है। युवाओं की ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मक सोच समाज एवं क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने सभी नवागंतुक साथियों का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जनसेवा और राष्ट्रहित के संकल्प के साथ संगठन को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाता है।

    भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और विचारधारा के प्रति निष्ठा से निरंतर मजबूत हो रहा है। सैकड़ों युवाओं का पार्टी से जुड़ना संगठन के लिए उत्साहजनक है। उन्होंने कहा कि नए साथियों के जुड़ाव से संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी और पार्टी का जनाधार और अधिक मजबूत होगा।

    इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सह पूर्वी सिंहभूम जिला प्रभारी दिनेश कुमार, कुलवंत सिंह बंटी, कल्याणी शरण, जिला पदाधिकारी संजीव कुमार, अमरजीत सिंह राजा, जितेंद्र राय, नीलु मछुआ, गणेश सोलंकी, शैलेश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह, कुमार अभिषेक, विकास शर्मा, युवराज सिंह, नीरज शर्मा, सीमा दास,
    धीरज चौधरी, गौतम दुबे, सनोज प्रसाद, सुंदर सरदार, अरुण दुबे, विद्यानंद प्रसाद, राजू यादव, सन्नी सिंह मंडल के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन की जागरूकता रैली, उपायुक्त ने दिया यातायात नियमों के पालन का संदेश

    Related Posts

    सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन की जागरूकता रैली, उपायुक्त ने दिया यातायात नियमों के पालन का संदेश

    November 21, 2026

    विधायक संजीव सरदार की पहल पर करीब 70 करोड़ से पोटका में बनेगा ग्रिड सब-स्टेशन, 12 माह में निर्माण का लक्ष्य

    November 21, 2026

    देवउठानी एकादशी पर खाटू श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया उद्घाटन

    November 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिरसानगर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों युवाओं ने थामा पार्टी का दामन; अमर बाउरी और पूर्णिमा साहू ने किया स्वागत

    सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन की जागरूकता रैली, उपायुक्त ने दिया यातायात नियमों के पालन का संदेश

    विधायक संजीव सरदार की पहल पर करीब 70 करोड़ से पोटका में बनेगा ग्रिड सब-स्टेशन, 12 माह में निर्माण का लक्ष्य

    Chicken Road: Türkiye’deki Oyuncular İçin Kapsamlı Bir İnceleme

    देवउठानी एकादशी पर खाटू श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया उद्घाटन

    हत्या के दिन चंदौली की जेल में था अखिलेश सिंह! सुप्रीम कोर्ट में ‘एलिबाई’ से मचेगी हलचल?

    राजस्व कार्यों के निष्पादन में लगातार शिथिलता एवं असंतोषजनक प्रदर्शन पर अपनाया कड़ा रुख : रिची पांडेय

    जिला विधिक सेवा प्राधिकार की टीमें चयनित गांवों में घर घर जाकर नालसा सहित सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का करेगी प्रचार प्रसार : आर्या

    श्री दुर्गा प्लस टू विद्यालय की चार छात्राएं टॉप टेन में चयनित

    सिमरिया धाम में तीसरी और अंतिम परिक्रमा शांतिपूर्वक संपन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.