Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हत्या के दिन चंदौली की जेल में था अखिलेश सिंह! सुप्रीम कोर्ट में ‘एलिबाई’ से मचेगी हलचल?
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से जमशेदपुर झारखंड

    हत्या के दिन चंदौली की जेल में था अखिलेश सिंह! सुप्रीम कोर्ट में ‘एलिबाई’ से मचेगी हलचल?

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 21, 2026No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    हत्या के दिन चंदौली की जेल में था अखिलेश सिंह! सुप्रीम कोर्ट में ‘एलिबाई’ से मचेगी हलचल?
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हत्या के दिन चंदौली की जेल में था अखिलेश सिंह! सुप्रीम कोर्ट में ‘एलिबाई’ से मचेगी हलचल?

    साकची ज्वेलर उमाशंकर पांडेय हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा को चुनौती, 12 मार्च 2002 को पॉकेटमारी के आरोप में यूपी पुलिस की हिरासत में होने का दावा, 24 साल बाद पुराने घटनाक्रम ने खड़े किए नए कानूनी सवाल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। साकची जेल परिसर में ज्वेलर उमाशंकर पांडेय की सनसनीखेज हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे अखिलेश सिंह ने अब सर्वोच्च न्यायालय में एक ऐसी दलील पेश की है, जो इस पुराने हत्याकांड की कानूनी लड़ाई को नया मोड़ दे सकती है। अखिलेश सिंह की ओर से सुप्रीम कोर्ट में दायर अपील में ‘एलिबाई’ यानी घटना के समय दूसरी जगह मौजूद होने के बचाव को स्वीकार करने की मांग की गई है। दावा है कि जिस दिन 12 मार्च 2002 को साकची जेल परिसर में उमाशंकर पांडेय की हत्या हुई थी, उसी दिन अखिलेश सिंह उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के चकिया थाना में पॉकेटमारी के एक मामले में पुलिस हिरासत में था।
    अपील में दिए गए तथ्यों के मुताबिक, चकिया थाना में अखिलेश सिंह के खिलाफ कांड संख्या 53/2002, सीआरपीसी की धारा 41/109 के तहत पॉकेटमारी के प्रयास का मामला दर्ज हुआ था। वह 7 मार्च से 15 मार्च 2002 तक पुलिस हिरासत में रहा। 7 मार्च को गिरफ्तारी के बाद परगना मजिस्ट्रेट ने 20-20 हजार रुपये के दो जमानत बांड पर रिहाई का आदेश दिया था, लेकिन जमानतदार उपलब्ध नहीं होने के कारण उसे तत्काल रिहा नहीं किया जा सका। अंततः 15 मार्च को जमानत की प्रक्रिया पूरी होने पर उसे रिहाई मिली।
    अखिलेश सिंह की ओर से अब इसी हिरासत अवधि को अपनी बेगुनाही के पक्ष में सबसे अहम आधार बनाया जा रहा है। सवाल उठाया गया है कि यदि हत्या के दिन वह चंदौली पुलिस की हिरासत में था, तो साकची जेल परिसर में हुई हत्या में उसकी संलिप्तता कैसे हो सकती है?
    सजा के खिलाफ लंबी कानूनी लड़ाई
    साकची जेल परिसर में 12 मार्च 2002 को उमाशंकर पांडेय की हत्या हुई थी। इस मामले में 2 जनवरी 2006 को अदालत ने अखिलेश सिंह को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 और आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास तथा तीन वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई थी।
    मुकदमे की सुनवाई के दौरान निचली अदालत में बचाव पक्ष ने चंदौली में हिरासत से संबंधित इस एलिबाई को प्रस्तुत नहीं किया था। बाद में अखिलेश सिंह ने सजा के खिलाफ उच्च न्यायालय में अपील की। उच्च न्यायालय ने एक मई 2019 को निचली अदालत की सजा को बरकरार रखते हुए आजीवन कारावास की सजा कायम रखी। आदेश में यह भी उल्लेख किया गया कि कोई नया साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया है।
    इसके बाद अखिलेश सिंह ने उच्च न्यायालय के फैसले को सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी। अपील संख्या 788/2021 में अब चंदौली पुलिस की हिरासत से जुड़े दस्तावेजों को स्वीकार करने के लिए 11 अक्टूबर को आवेदन दिया गया है। अपीलकर्ता का कहना है कि हिरासत से संबंधित साक्ष्य पहले ही अपने वकील को उपलब्ध कराए गए थे, लेकिन किन्हीं कारणों से उन्हें अदालत के समक्ष प्रस्तुत नहीं किया जा सका।
    अभियोजन पक्ष के सामने नई चुनौती
    अखिलेश सिंह की इस नई दलील को अभियोजन पक्ष स्वीकार करने के पक्ष में नहीं है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, जिला अभियोजन पक्ष और एसएसपी इस आवेदन को खारिज कराने के लिए अपने अधिवक्ताओं के संपर्क में हैं। अभियोजन पक्ष की ओर से इस एलिबाई का कानूनी विरोध करने की तैयारी की जा रही है।
    ब्लेड के आधे टुकड़े ने भी खींचा ध्यान
    चंदौली के चकिया थाना में गिरफ्तारी का घटनाक्रम भी इस अपील में चर्चा का विषय बना है। विवरण के अनुसार, 7 मार्च 2002 को अखिलेश सिंह को एक बस में यात्रियों की जेब पर हाथ फेरते हुए पकड़ा गया था। उसके हाथ की एक अंगुली में ब्लेड का आधा कटा टुकड़ा था, जबकि दूसरा आधा कटा ब्लेड उसकी जेब से मिला था। चकिया थाना के तत्कालीन एसएचओ जेपी सिंह ने उसे गिरफ्तार किया था।
    अब करीब 24 साल पुराने इस घटनाक्रम को आधार बनाकर अखिलेश सिंह ने सर्वोच्च न्यायालय के सामने अपनी नई दलील रखी है। क्या चंदौली पुलिस हिरासत के दस्तावेज अदालत में स्वीकार होंगे? क्या इस एलिबाई पर नए सिरे से सुनवाई का रास्ता खुलेगा? और क्या आजीवन कारावास की सजा पर इसका कोई असर पड़ेगा? इन सवालों का जवाब सर्वोच्च न्यायालय के फैसले से ही मिलेगा। फिलहाल, इस आवेदन की स्वीकार्यता और प्रस्तुत दस्तावेजों की प्रमाणिकता ही पूरे मामले की दिशा तय करेगी।

    अखिलेश सिंह अपराध उमाशंकर पांडेय हत्याकांड
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजस्व कार्यों के निष्पादन में लगातार शिथिलता एवं असंतोषजनक प्रदर्शन पर अपनाया कड़ा रुख : रिची पांडेय
    Next Article देवउठानी एकादशी पर खाटू श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया उद्घाटन

    Related Posts

    देवउठानी एकादशी पर खाटू श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया उद्घाटन

    November 21, 2026

    राजस्व कार्यों के निष्पादन में लगातार शिथिलता एवं असंतोषजनक प्रदर्शन पर अपनाया कड़ा रुख : रिची पांडेय

    November 21, 2026

    जिला विधिक सेवा प्राधिकार की टीमें चयनित गांवों में घर घर जाकर नालसा सहित सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का करेगी प्रचार प्रसार : आर्या

    November 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    देवउठानी एकादशी पर खाटू श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया उद्घाटन

    हत्या के दिन चंदौली की जेल में था अखिलेश सिंह! सुप्रीम कोर्ट में ‘एलिबाई’ से मचेगी हलचल?

    राजस्व कार्यों के निष्पादन में लगातार शिथिलता एवं असंतोषजनक प्रदर्शन पर अपनाया कड़ा रुख : रिची पांडेय

    जिला विधिक सेवा प्राधिकार की टीमें चयनित गांवों में घर घर जाकर नालसा सहित सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का करेगी प्रचार प्रसार : आर्या

    श्री दुर्गा प्लस टू विद्यालय की चार छात्राएं टॉप टेन में चयनित

    सिमरिया धाम में तीसरी और अंतिम परिक्रमा शांतिपूर्वक संपन्न

    सुशासन दिवस एवं नीतीश संवाद पर जदयू परिवार ने तैयारी बैठक

    सिंघिया घाट रेलवे स्टेशन के पास चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, हटायी गयी 75 अवैध दुकानें व झोपड़ियां

    श्रद्धा और भक्ति के साथ हुआ भगवान सूर्य की प्रतिमा का विसर्जन, देव उठान अनुष्ठान संपन्न

    प्रखण्ड स्तरीय बाल संरक्षण समिति की बैठक आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.