प्रखण्ड स्तरीय बाल संरक्षण समिति की बैठक आयोजित
बेगूसराय /राष्ट्र संवाद ब्यूरो
शुक्रवार को अटल कलाम भवन के सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी रजनीश कुमार की अध्यक्षता में प्रखण्ड स्तरीय बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई।
सर्वप्रथम विषय प्रवेश जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के सहयोगी संगठन वैशाली समाज कल्याण संस्थान के सीईओ कौशल किशोर विकल के द्वारा किया गया। इस दौरान विकल ने प्रखण्ड से लेकर पंचायत वार्ड स्तरीय बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की संरचना पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर
प्रखण्ड पंचायती राज पदाधिकारी श्रीमती संगीता कुमारी प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सुश्री झूमा भंडारी, जिला बाल संरक्षण इकाई से परिवीक्षा पदाधिकारी संदीप कुमार, प्रखण्ड बाल विकास परियोजना विभाग से पर्यवेक्षिका अनिता सिन्हा, पुलिस पदाधिकारी, चिकित्सा विभाग के प्रतिनिधि, शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि, राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय दनियालपुर की छात्रा बाल संसद सदस्य नव्या कुमारी, मीना सदस्य अनिशा कुमारी, सामुदायिक सदस्य अशोक कुमार ठाकुर, नवाचार विजन फाउंडेशन के प्रतिनिधि शत्रुघ्न कुमार शर्मा, निपनियां मधुरापुर के मुखिया चंद्र भूषण सिंह, संस्थान के जिला प्रतिनिधि राजमणि रंजन उपस्थित थे। इस दौरान प्रखण्ड विकास पदाधिकारी रजनीश कुमार ने कहा कि बच्चों के सुरक्षित जीवन और शिक्षा के नवाचार से ही हम समृद्ध भारत का सपना साकार कर सकते हैं। बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रखण्ड प्रशासन पूरी तरह संकल्पित है। साथ ही आगामी 27 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय बाल विवाह निषेध दिवस की तैयारी करने पर भी प्रकाश डाला।
कौशल किशोर विकल ने सुरक्षित बचपन, विकसित भारत बाल सुरक्षा कलेक्टिव पर भी प्रकाश डाला।
वैशाली समाज कल्याण संस्थान के जिला प्रतिनिधि राजमणि रंजन ने प्रखण्ड के सभी पंचायतों के गाँव को बाल विवाह मुक्त बनाने की दिशा में संभावित बाल विवाह को रोकने हेतु वचन पत्र (अंडरटेकिंग) की कार्रवाई में आशा, आंगनबाड़ी, पंचायत प्रतिनिधि, मुखिया, सरपंच, विद्यालय के प्रधानाध्यापक के योगदान पर प्रकाश डाला

