देवउठानी एकादशी पर खाटू श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया उद्घाटन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
चांडिल। देवउठानी एकादशी के पावन अवसर पर शुक्रवार को चांडिल बाजार श्याम भक्ति के रंग में सराबोर रहा। बाबा खाटू श्याम के जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। मौका था श्री श्री श्याम कला भवन चांडिल की ओर से आयोजित भव्य श्री श्याम महोत्सव का। महोत्सव के तहत आयोजित भजन संध्या का शुभारंभ झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर आयोजक मंडली की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास सहित जिला भाजपा मंत्री सह संगठन संयोजक पप्पू वर्मा, भाजपा नेता हरेलाल महतो, महोत्सव प्रभारी कुसुम खैतान, विशाल चौधरी और अनीता परित को सम्मानित किया गया। श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया। मौके पर रघुवर दास ने बाबा खाटू श्याम से झारखंड जैसे अमीर राज्य की गरीब जनता के लिए सर्वांगीण विकाश एवं खुशियाली का आशीर्वाद मांगा.
भजन संध्या में हरियाणा के फतेहाबाद से पहुंचीं मोना मेहता और खुशी शर्मा तथा कानपुर के अभिषेक शुक्ला ने भजनों की प्रस्तुति दी। भक्ति गीतों की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्याम भक्तों की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में माथा टेककर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
मौके पर संजय चौधरी, राजीव गुप्ता, दुर्गा चौधरी, मोंटी चौधरी, आकाश शर्मा, बाबूलाल सुल्तानिया, बंटी चौधरी समेत आयोजन समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

