Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एनसीईआरटी : शुरू किया 40 हफ्ते का ऑनलाइन साइंस टीचिंग डिप्लोमा, ये लोग कर सकेंगे आवेदन
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    एनसीईआरटी : शुरू किया 40 हफ्ते का ऑनलाइन साइंस टीचिंग डिप्लोमा, ये लोग कर सकेंगे आवेदन

    News DeskBy News DeskOctober 6, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने 2026-27 सत्र के लिए कक्षा 6 से 8 तक विज्ञान पढ़ाने से संबंधित 40 सप्ताह का ऑनलाइन डिप्लोमा कोर्स शुरू करने की घोषणा की है. इसका उद्देश्य विज्ञान शिक्षकों की विषय संबंधी समझ और पढ़ाने की क्षमता को बेहतर बनाना है.

    12 अक्टूबर से रजिस्ट्रेशन

    इस ऑनलाइन कोर्स के नए बैच के लिए रजिस्ट्रेशन 12 अक्टूबर 2026 से शुरू होगा. इच्छुक उम्मीदवार 12 नवंबर 2026 तक एनसीईआरटी लर्निंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे. कोर्स ऑनलाइन उपलब्ध रहेगा और पंजीकृत उम्मीदवार अपने अकाउंट से अध्ययन सामग्री हासिल कर सकेंगे.

    16 नवंबर से शुरू होगा कोर्स

    कोर्स की शुरुआत 16 नवंबर 2026 से प्रस्तावित है और इसके 31 अगस्त 2027 तक पूरा होने की संभावना है. इसमें कुल 40 मॉड्यूल होंगे. हर सोमवार एक नया मॉड्यूल उपलब्ध कराया जाएगा और प्रत्येक मॉड्यूल को पूरा करने में लगभग 6 से 8 घंटे लगने की उम्मीद है.

    मल्टीमीडिया से होगी पढ़ाई

    यह कार्यक्रम MOOC यानी Massive Open Online Course के रूप में तैयार किया गया है. इसमें मल्टीमीडिया आधारित इंटरैक्टिव सामग्री का इस्तेमाल होगा. पाठ्यक्रम में विज्ञान की बुनियादी अवधारणाओं से शुरुआत करते हुए विषयों की गहरी समझ विकसित करने पर ध्यान दिया जाएगा. सामग्री शिक्षकों को पाठ योजना बनाने और विद्यार्थियों को कठिन अवधारणाएं समझाने में भी मदद कर सकती है.

    कौन कर सकता है आवेदन

    एनसीईआरटी के अनुसार, क्चस्ष् डिग्री वाले उम्मीदवार, कक्षा 6 से 8 तक विज्ञान पढ़ाने वाले इन-सर्विस शिक्षक, शिक्षा में डिप्लोमा या डिग्री वाले उम्मीदवार और शिक्षा में डिप्लोमा या डिग्री कर रहे प्री-सर्विस शिक्षक आवेदन कर सकते हैं. विज्ञान शिक्षा से सीधे जुड़े अन्य लोग भी इसमें शामिल हो सकते हैं.

    शिक्षक नियुक्ति की योग्यता नहीं

    एनसीईआरटी ने स्पष्ट किया है कि यह एक अकादमिक और प्रोफेशनल डेवलपमेंट कोर्स है. इसे शिक्षक नियुक्ति के लिए जरूरी किसी अन्य योग्यता के बराबर नहीं माना जाएगा. यह कोर्स किसी दूसरी अनिवार्य शिक्षक-योग्यता से छूट का आधार भी नहीं बन सकता.

    फीस 2,000 रुपये

    कोर्स की एकमुश्त रजिस्ट्रेशन फीस 2,000 रुपये है. भुगतान ऑनलाइन करना होगा. भुगतान के बाद आमतौर पर एक सप्ताह के भीतर एनसीईआरटी की ओर से ईमेल के जरिए आगे की नामांकन प्रक्रिया की जानकारी भेजी जाएगी. उम्मीदवारों को भुगतान और एनरोलमेंट के दौरान एक ही ईमेल आईडी इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है.

    40 टेस्ट और अंतिम परीक्षा

    हर मॉड्यूल के अंत में एक ऑब्जेक्टिव टेस्ट होगा. प्रत्येक टेस्ट 15 दिनों तक उपलब्ध रहेगा, ताकि प्रतिभागी अपनी सुविधा के अनुसार उसे पूरा कर सकें. सभी 40 मॉड्यूल पूरे करने और सभी 40 टेस्ट में शामिल होने वाले उम्मीदवार अंतिम परीक्षा के लिए पात्र होंगे. अंतिम परीक्षा समय-सीमा वाली होगी और इसकी तारीख बाद में घोषित की जाएगी.

    सफल उम्मीदवारों को ई-सर्टिफिकेट

    कोर्स सफलतापूर्वक पूरा करने वाले प्रतिभागियों को एनसीईआरटी की ओर से Teaching of Science at Middle Stage” का ई-सर्टिफिकेट दिया जाएगा. पूरा कार्यक्रम ऑनलाइन होगा, जिसके लिए इंटरनेट कनेक्शन के साथ लैपटॉप या डेस्कटॉप का इस्तेमाल किया जा सकता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनोबेल पुरस्कार की घोषणा :3 लोगों को मिला दुनिया का सबसे बड़ा सम्मान
    Next Article सैलून की आड़ में 2.51 करोड़ की ठगी का आरोप, तीन के खिलाफ केस

    Related Posts

    बदडीहा में नीलम ड्रेसेस एंड शू स्टोर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

    November 21, 2026

    बिरसानगर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों युवाओं ने थामा पार्टी का दामन; अमर बाउरी और पूर्णिमा साहू ने किया स्वागत

    November 21, 2026

    सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन की जागरूकता रैली, उपायुक्त ने दिया यातायात नियमों के पालन का संदेश

    November 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बदडीहा में नीलम ड्रेसेस एंड शू स्टोर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

    बिरसानगर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों युवाओं ने थामा पार्टी का दामन; अमर बाउरी और पूर्णिमा साहू ने किया स्वागत

    सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन की जागरूकता रैली, उपायुक्त ने दिया यातायात नियमों के पालन का संदेश

    विधायक संजीव सरदार की पहल पर करीब 70 करोड़ से पोटका में बनेगा ग्रिड सब-स्टेशन, 12 माह में निर्माण का लक्ष्य

    Chicken Road: Türkiye’deki Oyuncular İçin Kapsamlı Bir İnceleme

    देवउठानी एकादशी पर खाटू श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया उद्घाटन

    हत्या के दिन चंदौली की जेल में था अखिलेश सिंह! सुप्रीम कोर्ट में ‘एलिबाई’ से मचेगी हलचल?

    राजस्व कार्यों के निष्पादन में लगातार शिथिलता एवं असंतोषजनक प्रदर्शन पर अपनाया कड़ा रुख : रिची पांडेय

    जिला विधिक सेवा प्राधिकार की टीमें चयनित गांवों में घर घर जाकर नालसा सहित सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का करेगी प्रचार प्रसार : आर्या

    श्री दुर्गा प्लस टू विद्यालय की चार छात्राएं टॉप टेन में चयनित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.