श्रावणी मेला: हंसडीहा में प्रशासनिक शिविर व मयूराक्षी कला मंच का उद्घाटन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
दुमका। राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव के अवसर पर हंसडीहा में प्रशासनिक शिविर एवं मयूराक्षी कला मंच का उद्घाटन स्थानीय विधायक प्रदीप यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बाबा बासुकीनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं और कांवरियों की सेवा करना पुण्य का कार्य है तथा सभी का दायित्व है कि उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने हंसडीहा में कांवरियों के लिए 300 बेड क्षमता की टेंट सिटी, स्वास्थ्य शिविर, महिला-पुरुषों के लिए अलग शौचालय, शुद्ध पेयजल सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान ने कहा कि श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रहा है।

