Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आसंगी चेक डैम में एनआईटी छात्र लापता, सुरक्षा व्यवस्था पर फूटा छात्रों का गुस्सा
    Breaking News Headlines अपराध कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    आसंगी चेक डैम में एनआईटी छात्र लापता, सुरक्षा व्यवस्था पर फूटा छात्रों का गुस्सा

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आसंगी चेक डैम में एनआईटी छात्र लापता, सुरक्षा व्यवस्था पर फूटा छात्रों का गुस्सा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित आसंगी चेक डैम में रविवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे एनआईटी परिसर को झकझोर कर रख दिया. मेटालर्जी विभाग के चौथे वर्ष के छात्र मीर हसन अपने दोस्तों के साथ चेक डैम घूमने और नहाने पहुंचे थे, इसी दौरान वह गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते लापता हो गए, साथियों के शोर मचाने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी.

    घटना की सूचना मिलते ही आरआईटी थाना पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा छात्र की तलाश शुरू कर दी, देर शाम तक छात्र का कोई पता नहीं चल सका था। पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस जांच भी कर रही है.

    इधर, हादसे की खबर मिलते ही एनआईटी परिसर में छात्रों का आक्रोश फूट पड़ा, बड़ी संख्या में छात्र एकत्र होकर जिला प्रशासन और कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे, छात्रों का आरोप है कि चेक डैम जैसे संवेदनशील स्थल पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम और चेतावनी व्यवस्था नहीं होने के कारण यह हादसा हुआ.

    प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने छात्र के परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

    फिलहाल जिला प्रशासन और पुलिस की निगाहें राहत एवं खोज अभियान पर टिकी हैं, अब सभी की उम्मीदें इस बात पर हैं कि जल्द से जल्द छात्र का पता चले और पूरे मामले की सच्चाई सामने आए.

    आसंगी चेक डैम में एनआईटी छात्र लापता सुरक्षा व्यवस्था पर फूटा छात्रों का गुस्सा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में युवक को मारी गई गोली, गंभीर हालत में TMH में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article युवा आजसू सम्मेलन की तैयारियां तेज, जंबो समिति का गठन

    Related Posts

    दिव्यांग बच्चों के साथ पूर्व पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बिताई आत्मीय शाम

    September 15, 2026

    मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर में घुसी, युवक-युवती मौके से हुए रवाना

    September 15, 2026

    परिवार नियोजन को लेकर सारथी रथ को एसडीओ ने हरि झंडी दिखाकर किया रवाना

    September 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिव्यांग बच्चों के साथ पूर्व पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बिताई आत्मीय शाम

    मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर में घुसी, युवक-युवती मौके से हुए रवाना

    परिवार नियोजन को लेकर सारथी रथ को एसडीओ ने हरि झंडी दिखाकर किया रवाना

    अपराध की योजना बना रहे दो युवक देसी कट्टा व खोखा के साथ गिरफ्तार

    भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक अक्टूबर में संभावित, 2027 विधान सभा चुनाव की रणनीति की तैयार होंगी भूमिका

    जामताड़ा में एसआईआर को लेकर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भाजपा पर साधा निशाना

    रघुवर दास ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि

    The Pocket-Sized Casino: A Modern Guide to Mobile Entertainment

    विजया गार्डेनस पूजा कमिटी का हर्षोल्लास के साथ भूमि पूजन सम्पन्न

    जरूरतमंद दिव्यांगजनों को बांटे जाएंगे सहायक उपकरण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.