Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर में पारिवारिक विवाद बना खूनी संघर्ष, टाटा स्टील कर्मचारी पर चापड़ से हमला, हालत गंभीर
    Breaking News Headlines अपराध कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर में पारिवारिक विवाद बना खूनी संघर्ष, टाटा स्टील कर्मचारी पर चापड़ से हमला, हालत गंभीर

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर में पारिवारिक विवाद बना खूनी संघर्ष, टाटा स्टील कर्मचारी पर चापड़ से हमला, हालत गंभीर

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह बस्ती में रविवार को पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आपसी रंजिश के चलते एक टाटा स्टील कर्मचारी पर उनके साले ने चापड़ से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान 45 वर्षीय राजेन पांडे के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

    मिली जानकारी के अनुसार, राजेन पांडे अपने घर पर मौजूद थे, तभी उनका साला वहां पहुंचा। दोनों के बीच पहले से चले आ रहे विवाद को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई। आरोप है कि गुस्से में आकर आरोपी ने अपने पास मौजूद चापड़ से राजेन पांडे के सिर पर कई वार कर दिए। अचानक हुए हमले में वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

    घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने तुरंत घायल को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) रेफर कर दिया।

    सूचना मिलते ही सिदगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

    परिजनों का कहना है कि राजेन पांडे और उनके साले के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। आशंका है कि उसी रंजिश के कारण इस हमले को अंजाम दिया गया।

    पुलिस का कहना है कि घायल के बयान और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की सभी पहलुओं से जांच जारी है।

    जमशेदपुर में पारिवारिक विवाद में घर को लगाई आग टाटा स्टील कर्मचारी पर चापड़ से हमला हालत गंभीर
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेस पार्टनर ही निकला गुलशन हत्याकांड का मास्टरमाइंड, गला घोंटकर हत्या के बाद शव रेल लाइन किनारे फेंका
    Next Article जमशेदपुर में युवक को मारी गई गोली, गंभीर हालत में TMH में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

    Related Posts

    बिहार की राजनीति: बदलते फैसले, उठते सवाल और भीतर की हलचल

    September 22, 2026

    उल्हासनगर में दिनदहाड़े लूट: ठाणे क्राइम ब्रांच ने २४ घंटे में पकड़े ६ आरोपी, ३६ लाख बरामद

    September 21, 2026

    सत्रनगरी माजुली में जामुगुरीहाट के युवा पत्रकार चंदन शर्मा को 2026 के ‘नवजागरण समाज संगठक सम्मान’ पुरस्कार की घोषणा

    September 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पिघलते ग्लेशियर और खोखले होते पहाड़ः चेतावनी सुने

    बिहार की राजनीति: बदलते फैसले, उठते सवाल और भीतर की हलचल

    उल्हासनगर में दिनदहाड़े लूट: ठाणे क्राइम ब्रांच ने २४ घंटे में पकड़े ६ आरोपी, ३६ लाख बरामद

    लोरी मासूम थी, शायद हमारी नजर बड़ी हो गई

    सत्रनगरी माजुली में जामुगुरीहाट के युवा पत्रकार चंदन शर्मा को 2026 के ‘नवजागरण समाज संगठक सम्मान’ पुरस्कार की घोषणा

    सट्टेबाजी-ड्रग्स पर सरयू राय का अभियान, हर थाना क्षेत्र में बनेगी निगरानी समिति

    तुरामडीह माइंस में रद्द आरसी वाले वाहन से विस्फोटक परिवहन का आरोप, विधायक सरयू राय को सौंपा ज्ञापन

    जेएसएलपीएस की आमसभा मौदा आजीविका ने रखा सालभर का लेखा-जोखा

    सुंदरनगर में मां विंध्यवासिनी सेवा समिति के पूजा पंडाल का भूमि पूजन

    साकची में आनंद कारज समारोह, अंसार खान ने नवविवाहित जोड़े को दी शुभकामनाएं

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.