
*दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह
राष्ट्र संवाद संवाददाता, पोटका
जुड़ी स्टेडियम में दिसंबर में भव्य फेसबुक मिलन समारोह आयोजित करने की तैयारी है। मानिक सरदार और कंचन सरदार की अगुवाई में होने वाले इस आयोजन में झारखंड सहित आसपास के राज्यों के सोशल मीडिया क्रिएटर्स जुटेंगे। तैयारियों को लेकर सरायकेला के सोशल इन्फ्लुएंसर प्रदीप कुमार ने हाता पहुंचकर मानिक सरदार, कंचन सरदार, अरुण दास और जमशेदपुर की मौसमी भगत के साथ चर्चा की। प्रदीप कुमार ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को डिजिटल मंच देना और नए क्रिएटर्स को प्रोत्साहित करना है। आयोजकों के अनुसार, इसी महीने गूगल फॉर्म से पंजीकरण शुरू होगा। लिंक सोशल मीडिया पर साझा किया जाएगा। समारोह की निश्चित तारीख की घोषणा जल्द होगी।

