राष्ट्र संवाद संवाददाता कपाली ओपी क्षेत्र के इस्लामनगर वार्ड संख्या-5 स्थित मजार लाइन के पास मंगलवार दोपहर रंगदारी को लेकर हुई फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। घटना में ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर-20 निवासी जदयू नेता अफसर नवाज गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घायल अफसर नवाज ने बताया कि वह वार्ड संख्या-5 स्थित अपनी रजिस्ट्री जमीन पर निर्माण कार्य करा रहे थे। मंगलवार दोपहर वह किसी काम से हार्डवेयर दुकान गए हुए थे। इसी दौरान उन्हें सूचना…
Author: Aman Ojha
राष्ट्र संवाद संवाददाता यूसील (UCIL) के निजी एवं राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा यूसील (UCIL) के निजी एवं यूसील आवास कैंपस के अंदर 15वें वित्तीय आयोग की राशि से सौंदर्यकरण और विकास कार्यों के नाम पर पंचायती राज विभाग की धनराशि के दुरुपयोग की शिकायत । । यूसिल अधिकारी राकेश कुमार के कार्यशैली पर सवाल ।पी एम ओ से करेंगे शिकायत।।यूसील युरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड जादुगोड़ा की आवासीय कॉलोनियों और उसके निजी परिसरों में हो रहे वित्तीय नियमों के उल्लंघन की ओर आकर्षित करना चाहता हूँ।मुख्य शिकायतें बिंदुवार इस प्रकार हैं:सार्वजनिक धन का निजी उपयोग: यूसील एक केंद्रीय सार्वजनिक…
राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका प्रखंड अंतर्गत ग्वाल काटा पंचायत के चंदनपुर गांव स्थित जाहेर स्थान घेराबंदी योजना के संचालन को लेकर ग्रामीणों ने उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम को ज्ञापन सौंपकर ग्रामसभा द्वारा चयनित लाभुक समिति को योजना संचालन की अनुमति देने की मांग की है। ग्रामीणों द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि 8 मई 2025 को ग्राम प्रधान रामेश्वर हेंब्रम की अध्यक्षता में तथा मुखिया वीणा कुमारी मुंडा और प्रखंड विकास पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में ग्रामसभा आयोजित कर जाहेर स्थान घेराबंदी कार्य के लिए लाभुक समिति का गठन किया गया था। समिति में अध्यक्ष के…
राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका प्रखंड में 11 करोड़ की लागत से बने नव निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की पोल पहली ही आंधी में खुल गई। तेज हवा में सी एच सी के पिलर धंस गए और सीलिंग गिर गई। अब मरम्मत के नाम पर भी नक्शे के विपरीत काम किया जा रहा है। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने इसे बड़ा भ्रष्टाचार बताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। जे एल के एम ने किया निरीक्षण: मंगलवार को जे एल के एम के प्रतिनिधिमंडल ने पोटका सी च सी का निरीक्षण किया। निरीक्षण में सामने आया कि स्वास्थ्य केंद्र…
राष्ट्र संवाद संवाददाता मौजा मेचुआ की 2.06 एकड़ अनाबाद सरकारी जमीन पर वर्ष 2009 से अवैध कब्जा है। इस कारण गांव में सामुदायिक भवन और खेल मैदान का काम अटका पड़ा है। रूरल यूथ क्लब बागलासाई ने अंचलाधिकारी पोटका को ज्ञापन देकर जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग की। क्या है मामला: क्लब के अध्यक्ष माधव लोहार ने बताया कि मौजा मेचुआ, थाना नंबर 1102, खाता नंबर 234, प्लॉट नंबर 703 की 2.06 एकड़ जमीन अनाबाद बिहार सरकार के नाम दर्ज है। इस जमीन के 0.06 एकड़ हिस्से पर सामुदायिक भवन बनना के लिए अनपति प्रमाण पत्र…
राष्ट्र संवाद संवाददाता पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा स्थित कल्याण गुरुकुल में मंगलवार को जिला परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। मोटरयान निरीक्षक नेल्सन तिर्की एवं कृष्णा सोरेन के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में जिला सड़क सुरक्षा टीम, परिवहन विभाग तथा चाइल्ड हेल्पलाइन समन्वयक कन्हैया पाण्डेय ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों, रोड मार्किंग, संकेत चिह्नों और नियमों के उल्लंघन पर होने वाली कार्रवाई की जानकारी दी। अधिकारियों ने तेज रफ्तार, नशे में वाहन चलाने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने जैसी लापरवाहियों को दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बताते हुए सतर्क रहने का संदेश दिया। साथ…
राष्ट्र संवाद संवाददाता वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर मंगलवार को घाटशिला अनुमंडल के विभिन्न वित्त रहित उच्च विद्यालयों एवं इंटर कॉलेजों में प्रस्तावित स्थापना अनुमति एवं प्रस्वीकृति शर्त एवं बंधेज नियमावली-2026 के ड्राफ्ट की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। मुसाबनी के जीसीजेडी हाई स्कूल, मुसाबनी माइंस इंटर कॉलेज सहित घाटशिला, चाकुलिया, बहरागोड़ा एवं अन्य क्षेत्रों के शिक्षण संस्थानों में शिक्षक एवं कर्मचारियों ने नियमावली को वित्त रहित संस्थानों के लिए काला कानून बताते हुए विरोध दर्ज कराया। मोर्चा से जुड़े शिक्षकों ने कहा कि नियमावली में भूमि, सुरक्षा कोष, पुस्तकालय एवं प्रयोगशाला से…
राष्ट्र संवाद संवाददाता कोवाली पंचायत में कई जल मीनार एवं चापानल खराब है। लोग पानी के लिए परेशान है। जेई फोन उठाना बंद कर दिया है। कैसे बुझेगी लोगों का प्यास। पंचायत के प्रभारी मुखिया काजल बारीक ने बताया कि कोवाली स्थित कालिंदी टोला भूत नाथ के घर के सामने चापानल 15 दिनों से खराब है। जेई को फोन करने पर उठा नहीं रहा है। इस संबंध में जल्द ही डीसी साहब से शिकायत किया जाएगा। इसी तरह जल मीनार का भी कहानी यही है। चाहे वह बलिया चुआ का जल मीनार हो या चर्रडीह का जल मीनार। लाखों…
राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को आयोजित तैयारी बैठक में विधायक संजीव सरदार ने 15 जून से शुरू होने वाले प्रसिद्ध हरिणा मेला के शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य, बिजली, यातायात और विधि-व्यवस्था पर विशेष जोर दिया गया। ग्रामीणों की मांग पर मेला परिसर में शराब बिक्री और बूगी-बूगी डांस कार्यक्रम पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया। विधायक ने कहा कि झारखंड, ओड़िशा और पश्चिम बंगाल से बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिणा पहुंचते हैं, इसलिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य…
राष्ट्र संवाद संवाददाता पश्चिमी सिंहभूम: जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के खंडकोरी गांव स्थित गाउसाई टोला में अंधविश्वास की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। डायन-बिसाही के संदेह में एक महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है। मृतका की पहचान शुरू गोप के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार घटना के समय उनके पति देवेंद्र गोप अपने बड़े बेटे और बेटी के साथ ओडिशा में एक श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।…
