Author: News Desk

चांडिल के रामगढ़ टोला में दूर हुई पानी की किल्लत 35 हजार रुपये की लागत से कुएं में लगा समरसेबल पंप, बिछी 750 फीट पाइपलाइन, विधायक ने किया उद्घाटन* राष्ट्र संवाद संवाददाता, चांडिल चांडिल प्रखंड के रस्काडीह स्थित रामगढ़ टोला में वर्षों से चली आ रही पेयजल समस्या से ग्रामीणों को राहत मिली है। ईचागढ़ की विधायक सविता महतो की निजी पहल पर करीब 35 हजार रुपये की लागत से कुएं में समरसेबल पंप लगाकर पेयजल की व्यवस्था की गई है। इसके तहत 750 फीट पाइपलाइन बिछाने के साथ चबूतरा और दो हजार लीटर क्षमता की पानी…

Read More

50 साल पुराने जमीन विवाद में फंसा यूसील अस्पताल का विकास *35 लाख के मुख्य गेट समेत कई निर्माण कार्य ठप, हड़ताल से उत्पादन भी प्रभावित* राष्ट्र संवाद संवाददाता, जादूगोड़ा यूसील के गठन के दौरान जमीन अधिग्रहण के बदले पूरा मुआवजा और रोजगार नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए विस्थापित महिला आशा उरांव करीब 50 वर्षों से संघर्ष कर रही हैं। उनका कहना है कि परिवार को रोजगार मिलने तक वह अपनी जमीन पर विकास कार्य नहीं होने देंगी। यूसील प्रबंधन के अनुसार, महिला के विरोध के कारण अस्पताल में एक्स-रे भवन का निर्माण 10 वर्षों…

Read More

पिनाकोटा (आंध्र प्रदेश), 24 अक्टूबर (भाषा) आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीतारामराजू जिले में शनिवार को एक सड़क निर्माण स्थल पर आग लगने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि संभवतः एक डंपर ट्रक में डीजल भरते समय यह हादसा हुआ। पुलिस अधीक्षक अमित बरदार ने बताया कि यह घटना अनंतगिरि मंडल के पिनाकोटा गांव में सड़क निर्माण स्थल पर हुई। उन्होंने कहा कि यह स्थान लगभग 100 किलोमीटर दूर होने के कारण श्रमिक वाहनों में ईंधन भरने के लिए आमतौर पर ड्रम में डीजल लेकर…

Read More

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में विधान परिषद (MLC) की 11 सीटों के लिए मतदान के दौरान कई जिलों में हंगामा, आरोप-प्रत्यारोप और मारपीट की घटनाएं सामने आईं. इटावा में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग को भी निशाने पर लिया. वहीं, आगरा में सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाते हुए भावुक हो गए. वाराणसी, गोरखपुर, बरेली, जालौन और मुजफ्फरनगर समेत कई जगहों पर विवाद की खबरें सामने आईं. अखिलेश यादव का आरोप- चुनाव आयोग सो रहा है सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इटावा में मतदान किया. इस…

Read More

नई दिल्ली. भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के भीतर प्रशासनिक फैसलों को लेकर मतभेद सामने आए हैं. सूचना का अधिकार (RTI) के तहत मिले दस्तावेजों के मुताबिक, चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी ने 29 जुलाई 2026 को कैबिनेट सचिव टीवी सोमनाथन को अलग-अलग पत्र लिखकर आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी के कामकाज पर आपत्ति जताई थी. दोनों ने मामले में उचित कार्रवाई की मांग की थी. यह विवाद अधिकारियों के बीच जिम्मेदारियों के बंटवारे में किए गए बदलाव से जुड़ा है. पत्रों में आरोप लगाया गया कि वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त मनीष गर्ग ने आयोग के…

Read More

संयुक्त राष्ट्र, 24 अक्टूबर (एपी) संयुक्त राष्ट्र की परमाणु एजेंसी के प्रमुख ने शुक्रवार को कहा कि 2060 तक परमाणु ऊर्जा का इस्तेमाल तीन गुना से अधिक बढ़ने की संभावना है। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के महानिदेशक राफेल ग्रॉसी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पेश एजेंसी की वार्षिक रिपोर्ट में कहा कि बिजली के बढ़ते इस्तेमाल, कृत्रिम मेधा (एआई) से संचालित डेटा केंद्रों और विश्वसनीय एवं कार्बन उत्सर्जन मुक्त ऊर्जा की प्रौद्योगिकी कंपनियों की बढ़ती मांग के कारण परमाणु ऊर्जा का इस्तेमाल बढ़ने की संभावना है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में देश ऊर्जा सुरक्षा मजबूत करने के लिए…

Read More

नैरोबी, 24 अक्टूबर (एपी) केन्या के स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश में इबोला संक्रमण से दूसरी मौत होने की पुष्टि करते हुए कहा कि इस संक्रमण से जान गंवाने वाले पहले व्यक्ति की करीबी रिश्तेदार 65 वर्षीय एक महिला की पृथकवास में रहने के दौरान मौत हो गई। महिला में 10 दिन पहले इबोला के लक्षण दिखाई दिए थे, जिसके बाद राजधानी नैरोबी स्थित संक्रामक रोग उपचार इकाई में उसका इलाज किया जा रहा था। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि चिकित्साकर्मियों ने महिला की जान बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए, लेकिन शुक्रवार शाम उसकी मौत हो गई। उसके परिवार को…

Read More

हैदराबाद, 24 अक्टूबर (भाषा) राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर करीब 1.56 करोड़ रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा जब्त कर दो यात्रियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, डीआरआई की हैदराबाद क्षेत्रीय इकाई के अधिकारियों ने खुफिया सूचना के आधार पर 22 अक्टूबर को एक भारतीय यात्री को रोका, जो हैदराबाद से मलेशिया के कुआलालंपुर जाने वाला था। विज्ञप्ति में बताया गया कि यात्री के सामान की तलाशी लेने पर करीब 63.62 लाख रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा बरामद हुई, जिसमें अमेरिकी डॉलर…

Read More

मुंबई, 24 अक्टूबर (भाषा) पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2027 सत्र से पहले कीरोन पोलार्ड को टीम का मुख्य कोच बनाया है । पोलार्ड पिछले कुछ सत्र से टीम के बल्लेबाजी कोच थे । वह महेला जयवर्धने के जाने के बाद मुख्य कोच का पद संभालेंगे । मुंबई इंडियंस ने एक बयान में कहा ,‘‘ मुंबई इंडियंस को यह बताते हुए हर्ष हो रहा है कि कीरोन पोलार्ड टीम के मुख्य कोच होंगे । यह टीम की विरासत बनाने के प्रति मुंबई इंडियंस की प्रतिबद्धता का परिचायक है । हम मैदान पर और उसके बाहर प्रतिभाओं के…

Read More

बहराइच (उप्र), 24 अक्टूबर (भाषा) बहराइच जिले की एक विशेष पॉक्सो अदालत ने 10 वर्षीय बच्चे से दुष्कर्म के ढाई साल पुराने मामले में एक व्यक्ति को 20 साल के कठोर कारावास और 30,000 रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। विशेष जिला लोक अभियोजक (पॉक्सो) संत प्रताप सिंह ने शनिवार को बताया कि विशेष अपर सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो न्यायालय) अरविंद कुमार गौतम ने शुक्रवार को रानीपुर थाना क्षेत्र के निवासी गरीबे को दोषी करार देते हुए यह सजा सुनाई। अभियोजन के अनुसार, 29 अप्रैल 2024 की रात करीब आठ बजे गरीबे रानीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने…

Read More