Author: News Desk

सुदिव्य सोनू के निधन पर निगम में शोकसभा राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर आदित्यपुर नगर निगम कार्यालय में शोकसभा आयोजित की गई। निगम सभागार में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों ने दिवंगत मंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। मेयर संजय सरदार ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू जनसेवा के प्रति समर्पित और लोकप्रिय जनप्रतिनिधि थे। उनके…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला शेन इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक संवाद सत्र आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता चितकारा विश्वविद्यालय के ऑफिस ऑफ स्ट्रैटेजिक इनिशिएटिव्स के निदेशक एवं आईआईएम कलकत्ता के पूर्व छात्र किरण कुरवाडे ने विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने, आत्मविश्वास बढ़ाने और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने अपने व्यावसायिक अनुभव साझा करते हुए निरंतर सीखने, प्रभावी संवाद-कौशल, नेतृत्व क्षमता और व्यक्तिगत विकास के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी क्षमताओं को पहचानकर स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने तथा सकारात्मक सोच के साथ निरंतर आगे…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला सरायकेला थाना क्षेत्र के बंदडीह चौक के समीप मंगलवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 35 वर्षीय संजय महतो की मौत हो गई। मृतक भालुबासा गांव का रहने वाला बताया गया है। जानकारी के अनुसार संजय महतो मंगलवार सुबह करीब 11 बजे अपने घर से गम्हरिया की ओर जा रहा था। इसी दौरान बंदडीह चौक के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। घटना की सूचना मिलने पर सरायकेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और…

Read More

कीव. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर ने कीव में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की. इस बैठक के बाद जेलेंस्की ने कहा कि अमेरिकी दूतों के साथ हुई बातचीत बहुत महत्वपूर्ण और सार्थक रही. पत्रकारों से बातचीत में जेलेंस्की ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच रूस-यूक्रेन संघर्ष से जुड़ी वार्ताओं को फिर से शुरू करने, यूक्रेन की सुरक्षा और आर्थिक गारंटी तथा सर्दियों के लिए सहायता पैकेज पर चर्चा हुई. जेलेंस्की ने कहा, हम खास तौर पर हवाई सुरक्षा (एयर डिफेंस) और ऊर्जा क्षेत्र में मदद की उम्मीद कर रहे हैं. साथ ही हम अमेरिकी…

Read More

नई दिल्ली. देश की सैन्य ताकत को नई बुलंदियों पर ले जाने के लिए रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) ने सोमवार को एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए लगभग 1.10 लाख करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को अंतिम मंजूरी दे दी है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस उच्चस्तरीय बैठक में भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना की सामरिक व ऑपरेशनल जरूरतों से जुड़े कई अहम सौदों पर मुहर लगाई गई. आत्मनिर्भर भारत अभियान को बड़ा बढ़ावा देते हुए इस पूरी खरीद का लगभग 98 फीसदी हिस्सा घरेलू भारतीय उद्योगों से ही खरीदा जाएगा, जिससे विदेशी निर्भरता में…

Read More

नई दिल्ली. त्योहारी मौसम से पहले प्याज की बढ़ती कीमतों ने केंद्र सरकार की चिंता बढ़ा दी है. उपभोक्ताओं को राहत देने और बाजार में अचानक आई तेजी पर अंकुश लगाने के लिए केंद्र ने अपने बफर भंडार से प्याज की बिक्री तेज कर दी है. सरकार ने रियायती दर पर बिक्री शुरू होने के पहले 10 दिनों में ही 17 शहरों में करीब 4,000 टन बफर प्याज बेच दिया है. चुनिंदा शहरों में यह प्याज 35 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर उपलब्ध कराया जा रहा है. इसके बावजूद तस्वीर पूरी तरह सरकार के पक्ष में नहीं है.…

Read More

रांची. झारखंड की राजधानी रांची में सोमवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब चतरा से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के विधायक जनार्दन पासवान के छोटे बेटे सौरभ के कथित अपहरण की सूचना सामने आई. बताया गया कि घटना विधानसभा थाना क्षेत्र में स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी के बाहर सोमवार शाम करीब पांच बजे हुई. सूचना मिलते ही रांची पुलिस हरकत में आई और इलाके की घेराबंदी कर सर्च अभियान शुरू किया. पुलिस की तत्परता के बाद सौरभ को अरगोड़ा क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया गया. घटना के बाद पुलिस अब पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है और…

Read More

xनई दिल्ली. वैश्विक कमोडिटी बाजार में तांबे की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है और इसके दाम ऐतिहासिक रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं. अमेरिका के बाहर वैश्विक स्तर पर तांबे की आपूर्ति में भारी कमी की आशंका और डॉलर की कमजोरी के बीच निवेशकों व ट्रेडर्स की जोरदार खरीदारी ने कीमतों को नई ऊंचाइयों पर धकेल दिया है. जानकारों का मानना है कि यदि वैश्विक आपूर्ति की स्थिति जल्द नहीं सुधरी, तो आने वाले दिनों में यह तेजी कई अन्य औद्योगिक क्षेत्रों को भी अपनी चपेट में ले सकती है. लंदन मेटल एक्सचेंज पर नया कीर्तिमान, $14,539…

Read More

नई दिल्ली. दुष्कर्म से जुड़े 26 साल पुराने एक मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने अहम टिप्पणी करते हुए कहा है कि केवल रात में किसी महिला के घर में प्रवेश करना और उसके कपड़े उठाना भारतीय दंड संहिता (बीएनएस) के तहत दुष्कर्म या दुष्कर्म के प्रयास का अपराध नहीं माना जा सकता. हाईकोर्ट ने निचली अदालत के फैसले में बदलाव करते हुए मामले को महिला की गरिमा भंग करने और आपराधिक बल के इस्तेमाल से संबंधित अपराध माना है. जस्टिस प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि दुष्कर्म किए जाने के पर्याप्त रूप से निकट कोई प्रत्यक्ष कृत्य भी, परिस्थितियों के…

Read More

नई दिल्ली. अस्पतालों में डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ पर बढ़ते हमलों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बेहद कड़ा और तल्ख रुख अपनाया है. शीर्ष अदालत ने सोमवार को स्पष्ट आदेश देते हुए कहा कि डॉक्टरों के साथ मारपीट करने वाले राजनीतिक दलों के नेताओं और उनके समर्थकों को तुरंत हिरासत में लिया जाए. महाराष्ट्र में डॉक्टरों पर नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे हमलों की हालिया घटनाओं पर गहरी चिंता जताते हुए कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि ऐसे तत्वों को किसी भी सूरत में खुलेआम घूमने की छूट नहीं दी जानी चाहिए. शिवसेना पार्षद की याचिका…

Read More