Author: News Desk

उर्वरक बिक्री का लाइसेंस लेने का मौका, केवीके में 15 दिवसीय प्रशिक्षण 3 नवंबर से *एक सप्ताह के भीतर करना होगा आवेदन, प्रशिक्षण शुल्क 15 हजार रुपये निर्धारित* राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), गम्हरिया की ओर से जिले के शिक्षित युवक-युवतियों को उर्वरक बिक्री का लाइसेंस प्राप्त करने और पुराने लाइसेंस का नवीनीकरण कराने का अवसर दिया जा रहा है। इसके लिए केंद्र में 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसकी शुरुआत 3 नवंबर से होगी। केवीके हेड सह वरीय वैज्ञानिक पंकज सेठ ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए सूचना जारी कर…

Read More

*छोटा गम्हरिया पंचायत भवन में आज आयुष्मान कार्ड शिविर राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया टाटा स्टील फाउंडेशन और एनआईआईटी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को छोटा गम्हरिया पंचायत भवन में आयुष्मान कार्ड शिविर लगाया जाएगा। शिविर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक चलेगा। इसमें आयुष्मान कार्ड का नया निर्माण, अपडेट और ई-केवाईसी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यह जानकारी ग्राम प्रधान सूरज लाल महतो ने दी। उन्होंने बताया कि कार्ड बनवाने या अपडेट कराने के लिए लाभार्थियों को राशन कार्ड, आधार कार्ड और आधार से लिंक मोबाइल फोन साथ लाना अनिवार्य है। उन्होंने स्थानीय…

Read More

जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल एक नवंबर को राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया सरायकेला-खरसावां जिला कुश्ती संघ की ओर से सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल एक नवंबर, रविवार को आयोजित किया जाएगा। गम्हरिया स्थित टीजीएस कॉलोनी के अरुणोदय क्लब परिसर में सुबह नौ बजे से ट्रायल शुरू होगा। संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि चयन ट्रायल में सीनियर वर्ग के पहलवान भाग ले सकते हैं। ट्रायल में चयनित खिलाड़ी नवंबर के अंतिम सप्ताह में रांची में होने वाली झारखंड राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। संघ…

Read More

चार महीने से खराब जलमीनार, 30 से अधिक घरों में पेयजल संकट *कुलियंक गांव के ग्रामीणों ने ‘अबुआ मित्र’ पर दर्ज कराई शिकायत* राष्ट्र संवाद संवाददाता, बहरागोड़ा बहरागोड़ा प्रखंड की पाथरी पंचायत अंतर्गत कुलियंक गांव में पिछले चार महीने से जलमीनार खराब पड़ी है। इससे 30 से अधिक घरों के सामने पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार, जिला परिषद की निधि से करीब एक वर्ष पहले स्थापित इस जलमीनार से गांव के 30 से अधिक घरों को पानी मिलता था। इसके खराब होने के बाद लोगों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा…

Read More

*तामुलिया में 25 अक्टूबर को रक्तदान शिविर, एसपी होंगे शामिल राष्ट्र संवाद संवाददाता, चांडिल चांडिल प्रखंड के तामुलिया में 25 अक्टूबर को जनचेतना समिति की ओर से एक दिवसीय रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी शामिल होंगे। यह जानकारी समिति के अध्यक्ष अजय कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि शिविर में शामिल होने के लिए समिति के प्रतिनिधिमंडल ने एसपी से मुलाकात कर उन्हें आमंत्रण पत्र सौंपा। इस दौरान पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत भी किया गया। मौके पर समिति के अध्यक्ष अजय कुमार, उपाध्यक्ष संतोष कुमार श्रीवास्तव और सचिव…

Read More

दिवंगत मुखिया नयन सिंह मुंडा के परिजनों से मिलीं विधायक सविता महतो राष्ट्र संवाद संवाददाता, चांडिल ईचागढ़ के सोड़ों पंचायत के मुखिया नयन सिंह मुंडा के आकस्मिक निधन पर शुक्रवार को ईचागढ़ की विधायक सविता महतो उनके आवास पहुंचीं। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और इस दुख की घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। विधायक ने कहा कि किसी अपने के असमय चले जाने का दुख शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। नयन सिंह मुंडा के निधन से परिवार के साथ पूरे क्षेत्र को क्षति पहुंची है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की…

Read More

चांडिल में मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन, एसआईआर रद्द करने की मांग राष्ट्र संवाद संवाददाता, चांडिल संयुक्त किसान मोर्चा की सरायकेला-खरसावां जिला कमेटी ने शुक्रवार को चांडिल स्टेशन चौक पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) रद्द करने, उन्हें पद से हटाने और मतदाता सूची से हटाए गए नामों को दोबारा जोड़ने की मांग की। विरोध सभा में ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के जिला सचिव आसुदेव महतो ने आरोप लगाया कि एसआईआर प्रक्रिया से चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठे हैं। उन्होंने दावा किया कि इस…

Read More

*नरवा पहाड़ में विस्थापितों का आंदोलन रंग लाया, 21 मांगों पर सहमति *हितकु चौक पर छह घंटे सड़क जाम, यूरेनियम अयस्क का परिवहन ठप; तीन युवाओं को मिला नियोजन पत्र* राष्ट्र संवाद संवाददाता, जादूगोड़ा यूसिल की नरवा पहाड़ यूरेनियम परियोजना में स्थानीय विस्थापितों और प्रभावित परिवारों को रोजगार देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को बड़ा आंदोलन हुआ। स्थानीय विस्थापित-प्रभावित बेरोजगार संघ, हितकु के बैनर तले सैकड़ों ग्रामीणों ने सुबह छह बजे हितकु बजरंगबली चौक पर जादूगोड़ा-सुंदरनगर मुख्य सड़क जाम कर दिया। इससे नरवा पहाड़ से जादूगोड़ा मिल तक यूरेनियम अयस्क का परिवहन करीब छह घंटे…

Read More

बड़बिल में ‘परमात्म दर्शन’ नूतन भवन का उद्घाटन, 1300 श्रद्धालु हुए शामिल *आध्यात्मिक चेतना और सकारात्मक जीवन का संदेश, बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन* राष्ट्र संवाद संवाददाता, बड़बिल ओडिशा के बड़बिल नगरपालिका क्षेत्र में आध्यात्मिक एवं सामाजिक उल्लास के बीच ‘परमात्म दर्शन’ नूतन भवन का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ओडिशा के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लगभग 1200 से 1300 श्रद्धालुओं ने भाग लिया। ध्वजारोहण और भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इसके बाद करीब दो घंटे तक चले मंचीय कार्यक्रम में अतिथियों के संबोधन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। समारोह के…

Read More

माताजी आश्रम में योगेश्वरी मां की 164वीं जयंती पर विजया सम्मेलन *त्याग और तपस्या की प्रतिमूर्ति थीं योगेश्वरी मां : सुनील कुमार दे* राष्ट्र संवाद संवाददाता, पोटका हाता स्थित माताजी आश्रम में आश्रम की संस्थापिका योगेश्वरी मां की 164वीं जयंती के अवसर पर पूजा-अर्चना और विजया सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान भक्तों ने मां को श्रद्धांजलि अर्पित की और एक-दूसरे को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में सुनील कुमार दे ने योगेश्वरी मां के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे त्याग और तपस्या की जीवंत प्रतिमूर्ति थीं। माताजी आश्रम की स्थापना कर…

Read More